कौन कहता है ट्विटर से गायब हो गईं पूनम?

आज सुबह अचानक किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे के गायब होने की खबर आयी। कई चैनलों ने चला दिया कि पूनम अचानक दिखाई देना बंद हो गईं हैं और उन्होंने ट्विटर से भी साइन आउट कर दिया है। लेकिन हम पूछते हैं- कौन कहता है पूरम ट्विटर से गायब हो गईं? हमारा सवाल इसलिए लाज़मी है, क्योंकि पूनम निरंतर ट्विटर पर दिख रही हैं। रही बात उनकी फिजिकल अपियरेंस की, तो हम आपको बता दें कि वो इस समय एक फिल्म में व्यस्त हैं।
पूनम से जुड़े सूत्रों की माने तो ट्विटर पर अपने पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में रहने वाली पूनम पांडे अब अपने करियर को बॉलीवुड में आज़माने जा रही हैं। वन इण्डिया ने आपको कल ही बताया था की पूनम बहुत जल्द एक फिल्म करने वाली हैं जो बोल्ड सीन से भरी होगी। पर्दे पर कपडे़ उतारने को कला मानने वाली पूनम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि,"मैं चाहती हैं कि अपनी हर फिल्म में बोल्ड सीन दूं और ये काम हर कोई यह नहीं कर सकता। हर कोई अपना बदन नहीं दिखा सकता। आप फिल्म में मुझे एक बिलकुल नये अवतार में देखेंगे। पूनम ने कहा कि अगर मैं फिल्म में हूं तो बोल्ड सीन तो जरूर होने चाहिये। अभी तक लोगों ने मुझे 5 प्रतिशत देखा है, मेरा असली टैलेंट तो लोग अब देख सकेंगे असली पूनम अभी बाकी है।"
बहरहाल, अगर हम पूनम के ट्विटर अकाउंट पर नज़र डालें तो करीब 9 घंटे पूर्व पूनम ने ये पोस्ट किया है कि "अपने लिए अपनी तरह जीना बिलकुल भी स्वार्थी नहीं है हाँ मगर दूसरों को अपने अनुसार जीने के लिए कहना स्वार्थ है।" यदि आप पूनम के ट्विटर अकाउंट पर नज़र डालें तो उनकी मौजूदगी आपको साफ दिखाई देगी।
वैसे सच पूछिए तो पूनम ट्विटर से सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए गायब हो गई हैं, जो लोग उनका अकाउंट महज सेक्सी वॉलपेपर या हॉट तस्वीर देखने के लिए खोलते हैं। वही बात है न कि बहुत दिन से पूनम ने कोई फोटो नहीं अपलोड की तो लोग कहने लगे कि ट्विटर क्वीन गायब हो गई। इन लोगों में मीडिया का भी एक वर्ग शामिल है। जब मीडिया को ये फोटो नहीं मिलती तो बाज़ार में इस तरह की अफवाह जोर पकड़ लेती है कि फिर से गायब हो गयी है पूनम, या फिर अपनी ओपोनेंट अभिनेत्रियों की आलोचना का शिकार हुई पूनम।


Click it and Unblock the Notifications