क्या AAP नेता Raghav Chadha को डेट कर रही हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस? कल डिनर तो आज लंच पर दिखे साथ

AAP Leader Raghav Chadha dating rumor: राजनीति और बॉलीवुड हस्तियों की डेटिंग की खबरें बेहद आम हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने सपा नेता फ़ाहद अहमद संग शादी रचाई है तो वहीं अब एक और नेता और बॉलीवुड अभिनेत्री के लिंकअप की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दरअसल, बुधवार की शाम परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया।
वहीं, गुरुवार को दोनों लंच पर भी एक साथ स्पॉट किए गए जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। डिनर के दौरान राघव चड्ढा सफेद शर्ट और पैंट में स्पॉट किए गए तो वहीं परिणीति चोपड़ा भी सफेद शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट चेक पैंट्स में स्पॉट की गई।
गुरुवार को लंच पर एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद दोनों के डेटिंग अफवाहें और भी अधिक तेज हो गई है। तस्वीरों में राघव चड्ढा के पीछे परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। हालांकि, पापाराजी को देखकर दोनों थोड़ा हैरान हो गए और बिना कैमरों को पोज दिए दोनों रेस्टोरेंट से रवाना हो गए।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही इस दौरान बेहद कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए। परिणीति चोपड़ा इस दौरान क्रॉप टॉप और लूज पैंट में नजर आईं। उन्होंने साथ ही सनग्लास भी लगा रखा था। राघव चड्ढा भी इस दौरान शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे।
बता दें कि, हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' अवार्ड से नवाजा गया है। यह पहली दफा है कि, किसी भारतीय को यह सम्मान मिला है। परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है।


Click it and Unblock the Notifications
