#BreakingBuzz: क्या अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ क्लैश होगी पद्मावती!
Recommended Video

थोड़ी ही देर पहले हमने आपको बताया कि अक्षय कुमार ने छोटे भाई सिद्धार्थ की फिल्म बचाने के लिए अपने पैडमैन की ओपनिंग को एक दिन पहले खिसका लिया था। यानि कि पैडमैन 26 की जगह 25 को रिलीज़ हो रही है।
लेकिन लगता है कि अक्षय को कुछ ऐसा पता चल चुका था जो हमें अब चला। सूत्रों की मानें तो पद्मावती ने चुपचाप, 26 जनवरी की रिलीज़ के लिए अपनी कमर कस ली है।
तो क्या अक्षय की फिल्म आगे खिसकने का यही कारण है? इसका पता तो पद्मावती की रिलीज़ डेट के एलान के साथ ही हो पाएगा। क्योंकि आए दिन पद्मावती को किसी ना किसी दिन रिलीज़ किया जाता है।

अगर पद्मावती वाकई 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है तो फिर इसका एलान अगले 3 - 4 दिनों में हो जाएगा। और वाकई अगर ऐसा हुआ तो पद्मावती बॉलीवुड का काफी भारी नुकसान कर सकती है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो पद्मावती को किसी त्योहार की ज़रूरत नहीं है। फिल्म अपने आप में काफी सक्षम है। इसलिए फिल्म जब भी रिलीज़ होगी, धमाका ही करेगी।
माना जा रहा है कि ये फिल्म, बॉलीवुड का बाहुबली को जवाब हो सकता है। लेकिन दुखद है कि फिल्म विवादों के कारण रिलीज़ नहीं हो पा रही है।
वैसे भी पद्मावती में बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं। इसलिए फिल्म जब भी आएगी, धमाका ही करेगी -


Click it and Unblock the Notifications
