सैम मानेक शॉ बायोपिक : फर्स्ट लुक जारी होने के बावजूद, विकी कौशल OUT, रणवीर सिंह IN!
मेघना गुलज़ार की दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक का बिज़नेस अब लगभग बंद हो चुका है और मेघना अपनी अगली फिल्म पर काम जल्दी ही शुरू करने जा रही हैं। उनकी अगली फिल्म है सैम मानेक शॉ बायोपिक और फिल्म के हीरो हैं विकी कौशल।
लेकिन अब छपाक के बाद, मेघना गुलज़ार को डाउट हो रहा है कि क्या वो रणवीर सिंह में अपनी फिल्म का हीरो खोज सकती है। अगर ऐसा हुआ तो विकी कौशल फिल्म से बाहर किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए मेघना गुलज़ार ने पहले रणवीर सिंह को ही अप्रोच किया था लेकिन उस वक्त रणवीर ने मेघना की फिल्म लटका दी थी और इंतज़ार करते करते मेघना थक गई थीं।
ऐसे में उन्होंने अपने राज़ी एक्टर, विकी कौशल का दरवाज़ा खटखटाया और विकी ने मेघना को अपनी सारी डेट्स दे दीं। लेकिन छपाक के बाद दीपिका - मेघना - रणवीर ईक्वेशन बदल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications