क्या इस अरबपति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं Manushi Chhillar? लिव इन में रहने की आईं खबरें

Manushi Chhillar

अभिनेत्री और 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। कुछ दिनों पहले तक मानुषी छिल्लर के अफेयर की खबरें की किसी को जानकारी नहीं थी। मानुषी छिल्लर के बारे में खबरें आ रही हैं कि वो जेरोधा के सह-संस्थापक बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो 24 वर्षीय मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन निखिल कामत के साथ रिलेशनशिप में हैं। निखिल कामत उम्र में अभिनेत्री से 14 साल बड़े हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कुछ दिनों पहले दोनों साथ में वेकेशन ऋषिकेश भी गए थे। दोनों 2021 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

रिपोर्ट की मानें तो दोनों अब लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे हैं। दोनों का रिश्ता अब काफी मजबूत हो चुका है लेकिन फिलहाल मानुषी छिल्लर नहीं चाहती हैं कि, उनके अफेयर की खबरें अधिक सुर्खियों में रहे क्योंकि वो अपने फिल्मी करियर पर अधिक फोकस करना चाहती हैं।

नहीं दिया कोई बयान

नहीं दिया कोई बयान

मानुषी छिल्लर ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, निखिल के बारे में आपको बता दें कि कई नए एंटरप्रेन्योर के आइडियल माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने बड़ा बिजनेस एम्पायर अपनी मेहनत से खड़ा किया है।

 2019 में हुई थी निखिल की शादी

2019 में हुई थी निखिल की शादी

निखिल कामत पहले से शादीशुदा हैं। 2019 में उन्होंने अमांडा परवानकारा से इटली के फ्लोरेंस में शादी रचाई थी। लेकिन, एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हुआ था। वहीं, 2021 में निखिल कामत की जिंदगी में मानुषी छिल्लर आईं थीं।

पहले कॉल सेंटर में करते थे काम

पहले कॉल सेंटर में करते थे काम

बता दें कि, निखिल पहले कॉल सेंटर में काम करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो जॉब के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी लेकिन आर्थिक मजबूती मिलने के बाद उन्होंने भाई के साथ सिर्फ बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया और इतना नाम कमाया।

मानुषी छिल्लर का करियर

मानुषी छिल्लर का करियर

मानुषी छिल्लर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी डेब्यू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X