हिस्स में न्यूड दिखीं मल्लिका ?
मल्लिका शेरावत ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'हिस्स' में न्यूड सीन दिया है? कम से कम फिल्म का ट्रेलर देखने से तो ऐसा ही लगता है। एक नागिन के बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म का प्रोमों काफी दिलचस्प लग रहा है।
फिल्म के प्रोमों को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म सिर्फ एक बकवास थ्रिलर नहीं है। इसमें कई दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। फिल्म के एक सीन में मल्लिका शेरावत को कीचड़ में रेंगते हुए और फिर अचानक सांप बनते दिखाया गया है। इस सीन में मल्लिका ने बॉडी सूट पहना है जो उनके सेकेंड स्किन की तरह दिखता है।
कई जगहों पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे मल्लिका ने कुछ भी न पहना हो। फिल्म में जब किसी की हत्या होती है तो मल्लिका इसी रुप में दिखाई देतीं हैं। अन्य दृश्यों में कभी मल्लिका को पेड़ पर रेंगते हुए तो कभी एक लाचार महिला के रूप में दिखाया गया है । इसके अलावा फिल्म में इरफान खान और दिव्य दत्ता के बीच फिल्माए गए कुछ हॉट सीन भी हैं।
फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भारतीय सेंसर बोर्ड फिल्म के साथ "केवल व्यस्क" का टैग जोड़ दे।


Click it and Unblock the Notifications