..................... कौन हैं कियारा आडवाणी का बॉयफ्रेंड? लक्ष्मी एक्टर अक्षय कुमार ने दिया हिंट Is Kiara Advani dating Sidharth Malhotra? laxmii actor Akshay Kumar hint watch video - Hindi Filmibeat

कौन हैं कियारा आडवाणी का बॉयफ्रेंड? लक्ष्मी एक्टर अक्षय कुमार ने दिया हिंट

कियारा आडवाणी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के चलते वह प्रमोशन में भी बिजी हैं। हाल में ही कियारा और अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां ढेर सारी बातें और खूब मजाक पूरी टीम ने किया। इस बातचीत में एक हिंट अक्षय कुमार ने दी जिसे सुन कियारा आडवाणी के फैंस उछल पड़ेंगे। अक्षय कुमार ने कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप को लेकर बात कही।

दरअसल कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी ने उनकी सफलता और लगातार काम करने को लेकर सवाल किया। वह पूछते हैं कि कियारा आप सारा समय तो काम में लगी रहती हैं तो क्या आपके पास प्यार के लिए समय है या बस यू ही। इस पर कियारा आडवाणी जवाब देती हैं कि वह सीधे शादी ही करने वाली हैं। कियारा ने कहा कि मैंने तय किया है कि वह शादी करने के बाद ही अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करेंगी।

Kiara Advani

इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा, बड़ी ही 'सिद्धांतों' वाली लड़की है। इस सिद्धांत शब्द को सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर गॉसिप्स सामने आए हैं। खैर दोनों ने ही इस तरह की बातों को नजर अंदाज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X