कैटरीना शादीशुदा हैं?
इंदौर म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन की मानें तो कैटरीना शादी कर चुकी हैं और उनके पति भाजपा के स्थानीय एमएलए राकेश मेंडोला हैं।
शादी के कागजातों के मुताबिक ये शादी २ दिसंबर २००८ को कोर्ट में रजिस्टर की गयी है। मैरिज सर्टिफिकेट पर इंदौर म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन की मोहर लगी है।
अटकलें लगायी जा रही हैं कि ये नकली कागजात हैं। किसी ने पहले इंदौर म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन के किसी मैरिज सर्टिफिकेड को स्कैन कराया है। फिर किसी सॉफ्टवेयर की मदद से कैटरीना कैफ और राकेश मेंडोला का नाम डाला गया है।
इंदौर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कॉर्पोरेशन इसके खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज करा कर पूरे मामले की जाँच कराएगा। जिससे उस व्यक्ति का पता लग सके जिसने ऐसी हरकत की है।


Click it and Unblock the Notifications