कैटरीना कैफ की अगली फिल्म का हीरो और नाम दोनों तय, जानिए मज़ेदार डीटेल्स
कैटरीना कैफ इस समय अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं और अपना होमवर्क करना शुरू कर चुकी हैं। इनमें से एक प्रोजेक्ट का नाम है टेलीफोन भूत जिसे फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है।
माना जा रहा है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ विकी कौशल फाईनल हो चुके हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ अपनाे ब्रांड के बाय कैटरीना के बारे में भी काफी सोच रही हैं।

गौरतलब है कि ये सारा काम कैटरीना कैफ घर में खाना बनाने, झाड़ू पोछा करने और बर्तन धोने के साथ साथ कर रही हैं। लॉकडाउन के बाद कैटरीना, अक्षय के साथ सूर्यवंशी में दिखाई देंगी।
वहीं अपने बाकी प्रोजेक्ट्स वो बहुत ही सोच समझकर चुनना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications