#CastAlert: सलमान खान की भारत: ईद 2019 के धमाके की दूसरी हीरोइन ये रही
सलमान खान की भारत की हीरोइन फाइनल हो चुकी है ये तो सबको पता है। भारत से प्रियंका चोपड़ा दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म थी जय गंगाजल।
और अब लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि क्या भारत में प्रियंका की एंट्री के बाद कैटरीना कैफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है या फिर वो अभी भी फिल्म का हिस्सा है।

कुछ दैनिक अखबारों ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया था कि भारत में दो हीरोइनें होंगी। और अली अब्बास ज़फर की खोज प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ पर आकर खत्म हुई है। भारत की हीरोइन के तौर पर प्रियंका का नाम कंफर्म किया गया लेकिन कैटरीना पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
ऐसे में सबके मन में ये सवाल ज़रूर है कि क्या वाकई सलमान खान काफी अरसे बाद दो हीरोइनों के साथ काम करते नज़र आएंगे। वैसे भी भारत की कहानी काफी दिलचस्प है जो 70 साल के टाइम ज़ोन में फैली है। वहीं फिल्म कई देशों में भी फैली है।
ऐसे में फिल्म में दो हीरोइनों के होने का पूरा स्कोप नज़र आता है। पर देखना है कि इन खबरों में कितनी सच्चाई निकलती है। अली अब्बास ज़फर ने मेरे ब्रदर की दुलहन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने कैटरीना कैफ को कास्ट किया था। और तब से कैटरीना कैफ अली अब्बास ज़फर की बेस्ट फ्रेंड बन गईं।
इसके बाद अली ने अपनी अगली फिल्म गुंडे में कैटरीना कैफ को कास्ट किया लेकिन कैटरीना ने फिल्म ऑफर रिजेक्ट कर दिया। बाद में इस रोल को प्रियंका चोपड़ा ने किया।
अली अब्बास ज़फर की भारत एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था।सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा।
अब देखना है कि वाकई क्या फिल्म में कैटरीना - प्रियंका और सलमान कोई एंगल या ट्राएंगल बनाते हैं। वैसे सलमान की ट्राएंगल वाली फिल्मों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर काम किया है -


Click it and Unblock the Notifications


