पहले POSTER ने मचाई सनसनी, अब ये स्टार का एलान करेगा तहलका
करीना कपूर को वापस परदे पर देखने के लिए दर्शक बेचैन है और अब खबर है कि करीना कपूर को क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की एक महिला प्रधान फिल्म ऑफर हुई है। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म है जैसमीन, जिसका पोस्टर क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट पहले ही रिलीज़ कर चुका है।
माना जा रहा था कि फिल्म में अनुष्का शर्मा हैं। फिर खबर आई कि क्रिआर्ज के साथ तीन फिल्मों की डील करने के बाद ये फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन की झोली में जा चुकी है।

लेकिन अब सूत्रों की मानें तो प्रेरणा अरोड़ा के लिए ये फिल्म करेंगी करीना कपूर। गौरतलब है कि करीना के पास इस समय चार फिल्मों के ऑफर हैं। हालांकि अपनी अगली फिल्म का एलान करीना कपूर वीरे दी वेडिंग के बाद ही करेंगी।
2018 में अभी कई फिल्में रिलीज होनी बाकी है लेकिन 2017 बॉलीवुड में काफी हद तक औरतों के नाम रहा। देखिए 2017 के 10 महिला किरदार, जो सबको याद रह गए -


Click it and Unblock the Notifications