'हिरोईन'करीना को नेशनल अवार्ड की चाहत

Kareena Kapoor
इन दिनों किसी फिल्म अभिनेत्री के सितारे बुलंदी पर हैं तो वो है कपूर बाला करीना। जिनकी दिली इच्छा है कि वो अब नेशनल अवार्ड जीत ले। और उनको उम्मीद है कि उनकी यह दिली इच्छा मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन से पूरी हो जायेगी।

करीना को लगता है कि उनकी यह फिल्म उनके करियर के लिए वो ही काम करेगी जो प्रियंका के लिए फैशन ने किया था। इसलिए उन्हें इस फिल्म से पूरी उम्मीद है कि वो उनका यह सपना जरूर पूरी करेगी।

फिल्म हिरोईन एक ऐसी अभिनेत्री की कहानी है जिसका लोग हमेशा इस्तेमाल करते हैं। और उम्र के उस पड़ाव पर जब उसे किसी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब बिल्कुल अकेले रह जाती है। करीना के रणदीप हुड्डा के साथ काफी गर्मा दृश्य भी मौजूद है।

आपको बता दें कि मई के कान समारोह में मधुर भंडारकर ने जोरदार ऐलान किया था कि फिल्म 'हिरोईन' की हिरोईन ऐश्वर्या राय होंगी। लेकिन थोड़े ही दिन बाद पता चला कि ऐश्वर्या राय मां बनने वाली है।

जिसके बाद से मधुर की फिल्म अधर में लटक गयी। फिल्म पर बहुत विवाद भी हुआ क्योंकि मधुर ने कहा कि ऐश ने एडवांस के रूप में काफी पैसा ले लिया है। अगर ऐश मां बनने वाली थीं तो उन्हें पहले ही बता देना चाहिए था। जिसके बाद बहुत माथा-पच्ची करने पर करीना को फिल्म में ले लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X