#Chaalu: तो अजय देवगन के लिए करण जौहर का ये दांव?
अजय देवगन और करण जौहर के बीच पिछले काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ये तो सब जानते हैं। लेकिन सब ये भी जानते हैं कि करण जौहर एक सफल प्रोड्यूसर हैं और शायद यही कारण है कि वो बॉलीवुड में सबके दोस्त हैं।
तभी तो उन्होंने अजय देवगन की तरफ बिल्कुल हौले से हाथ बढ़ा दिया है। हुआ यूं कि करण जौहर ने अजय देवगन की काल नाम की फिल्म प्रोड्यूस की थी।

अब काल के डायरेक्टर सोहम शाह ने अजय देवगन को एक तोहफा दिया है, उनकी एक पेंटिंग। सोहम शाह, धर्मा प्रोडक्शन्स से काफी समय से जुड़े हैं, इसलिए हो सकता है कि उनका ये कदम, दोनों ही टीमों के बीच उस कड़ुवाहट को दूर कर दे, जो थोड़े दिन पहले फैली।
[#BoldBayaan: अजय देवगन का एक डायलॉग और सबकी 'कह के ले ली']
क्योंकि ये तो सब मानते हैं कि दो बिल्लियों की लड़ाई में एक बंदर ने खूब मौज उड़ाई। जानिए कैसे यहां--->[अजय देवगन और करण जौहर से बहुत ही बड़ी गलती हो गई!] और अब अगर शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल आपस में सब कुछ ठीक कर लें, तो बेहतर है।
क्योंकि बॉलीवुड के दो इतने बड़े दिग्गज लोगों को लड़ता देख, किसी को भी अच्छा तो नहीं लगा। वैसे भी इतिहास गवाह है कि जब भी दो अच्छी फिल्में टकराई हैं, दोनों ने ही कमाई की है -
सुपरस्टार Vs सुपरस्टार
बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब दो सुपरस्टार आपस में भिड़े और दोनों की ही फिल्में ज़बर्दस्त तरीके से चलीं। और सबसे अच्छा क्लैश मूमेंट है अमिताभ बच्चन के पास जो अपनी ही चार फिल्मों से भिड़े थे।
जब तक है जान Vs सन ऑफ सरदार
2012 की दीवाली ने फैन्स को निराश भले ही किया हो पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।
गोलमाल रिटर्न्स Vs फैशन
दो मल्टीस्टारर फिल्में। सबको लगा था कि गोलमाल रिटर्न्स फैशन को खा जाएगी और शुरूआत में ऐसा लगा भी लेकिन प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म ने धीरे धीरे अपने लिए जगह बना ही ली। वहीं रोहित शेट्टी की गोलमाल 2 ने हंसी के दंगे करवाए थे।
तारे ज़मीन पर Vs वेलकम
सब जानते हैं कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही लेकर आए थे। और अक्षय कुमार की वेलकम को नॉर्मल मसाला फिल्म माना जा रहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में बखूबी टिकीं और लोगों के दिल में भी।
वीर ज़ारा Vs ऐतराज़
ऐतराज़ को वीर ज़ारा के सामने रिलीज़ करना एक गलती थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी थी और बेहतरीन रिव्यू के बाद फिल्म ने शाहरूख के सामने भी एवरेज से ऊपर कमाई की थी।
घायल Vs दिल
आमिर खान और माधुरी दीक्षित के रोमांस के साथ सनी देओल मीनाक्षी शेषाद्रि का एंग्री अवतार। लेकिन लोगों ने दोनों फिल्म देखीं और दोनों ही फिल्म को काफी पसंद किया गया। दोनों ही फिल्में उस साल की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस में थीं।
शोले Vs जय संतोषी मां
ये बॉलीवुड का सबसे बड़ा और दिलचस्प क्लैश था। एक तरफ रमेश सिप्पी की शोले और दूसरी तरफ जय संतोषी मां। दोनों ही फिल्में रिलीज़ होते के साथ ही लोगों का ध्यान खींचने लगी थीं। और जय संतोषी मां आज भी पौराणिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहती है।
राजा हिंदुस्तानी Vs घातक
एक बार फिर आमिर खान और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर भिड़ें। राजा हिंदुस्तानी ने तहलका मचाया तो घातक को भी अच्छे खासे दर्शक वर्ग ने पसंद किया था।
लगान Vs गदर
सनी देओल और आमिर खान में कुछ है। हालांकि इस बार तो कुछ ज़्यादा ही हो गया। लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी।
बिग बी की चार फिल्में
इन चार फिल्मों की रिलीज़ डेट एक ही नहीं थी लेकिन फिर भी ये चार फिल्में आस पास रिलीज़ हुई थीं और अमिताभ बच्चन भी मानेंगे कि इन चारों फिल्मों ने उनका करियर बदल दिया। पहली दो फिल्में थीं कसमें वादे और डॉन।
त्रिशूल vs मुकद्दर का सिकंदर
अगली दो फिल्में थीं त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर। चारों फिल्में दो हफ्तों के भीतर रिलीज़ हुईं थीं और एक ही महीने में अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के स्टार बन गए थे।
अर्थ Vs सिलसिला
दोनों ही फिल्मों में दिलचस्प बात ये थी कि दोनों ही फिल्में विवाहेत्तर संबंधों पर बनी थीं। हालांकि अर्थ लोगों को ज़्यादा पसंद आई थी और सिलसिला उस साल की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications











