..................... Is Karan Johar's Sushant Singh Rajput Jacqueline Fernandez starrer Drive shelved - Hindi Filmibeat

कलंक - स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 महाफ्लॉप और डिब्बाबंद हुई करण जौहर की ये फिल्म

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स को हाल ही में काफी बड़ा झटका लगा है। ये झटका था उनकी महत्तावाकांक्षी पीरियड ड्रामा, कलंक का फ्लॉप हो जाना। ये फिल्म 150 करोड़ के बजट पर बनाई गई थी। इसके बाद, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज़ हुई लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

इन दो फ्लॉप फिल्मों के बाद अब धर्मा प्रोडक्शन्स अपने कदम फूंक फूंक कर रख रहा है। खबर थी कि करण जौहर की तख्त भी डिब्बाबंद हो सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि अगर गपशप गली की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर ड्राइव डिब्बाबंद हो सकती है।

is-karan-johar-s-sushant-singh-rajput-jacqueline-fernandez-starrer-drive-shelved

माना जा रहा है कि फिल्म दो सालों से बन रही है लेकिन अभी तक फिल्म में ज़्यादा कुछ विकास नहीं हुआ है। वहीं स्क्रिप्ट के स्तर पर फिल्म में बहुत सारे बदलाव की ज़रूरत है। अगर लीड पेयर की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ अपने अपने प्रोजेक्ट में बिज़ी हैं।

गौरतलब है कि ये वही प्रोजेक्ट है जिसके लिए सुशांत ने रोमियो अकबर वाल्टर जैसी फिल्म छोड़ दी थी। वो फिल्म बनकर रिलीज़ भी हो गई लेकिन अभी तक ड्राइव पर ज़्यादा काम शुरू नहीं हो पाया। आपको याद दिलाते हैं ऐसी ही कुछ और फिल्में जो फिलहाल के लिए डिब्बाबंद हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X