तगड़ा Rumor: कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज़ डेट आखिरी समय पर बदलेगी?

कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म मणिकर्णिका को ज़ोर शोर से प्रमोट कर रहे हैं। मणिकर्णिका, 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और 26 जनवरी वीकेंड का पूरा फायदा उठाने वाली थी। लेकिन अब अगर गपशप गली की मानें तो कंगना रनौत की फिल्म समय पर शायद ही रिलीज़ हो पाएगी।

कंगना की फिल्म, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे के साथ रिलीज़ हो रही है। और अब खबर है कि कंगना की फिल्म का वीएफएक्स का काफी काम बचा है और शायद ही फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो पाएगी। कम से कम फिल्म एक हफ्ता आगे बढ़ाई जाएगी।

is-kangana-ranaut-s-manikarnika-delayed

ऐसे में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ठाकरे को काफी फायदा होगा। कंगना रनौत की मणिकर्णिका, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी बायोपिक है। फिल्म को हैदराबाद में प्रमोट करते वक्त कंगना ने बताया कि इस फिल्म में मेरे साथ लक्ष्मीबाई जैसा ही कुछ हुआ।

लक्ष्मीबाई को उनके पति छोड़कर चले गए और उन्हें अकेले साहस के साथ अपनी लड़ाई लड़नी पड़ी। इस फिल्म में भी डायरेक्टर और एक्टर बीच में चले गए और मुझे हर दिन साहस के साथ एक नई लड़ाई का सामना करना पड़ रहा था।

वैसे जानिए कंगना के अलावा और कितने सितारे निभा चुके हैं स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X