कंगना रनौत सीता के लिए ले रही हैं 32 करोड़ फीस? 12 करोड़ मांगने पर करीना कपूर खान हो गई थीं रिजेक्ट

बॉलीवुड में इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे बड़ी फेरबदल की चर्चा है तो वो है अलौकिक देसाई की फिल्म सीता की। माना जा रहा था कि इस फिल्म में सीता के मुख्य किरदार के लिए करीना कपूर खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन करीना कपूर खान ने 12 करोड़ की फीस मांगी और उनकी इस डिमांड को पूरा नहीं किया गया। इसके बाद फिल्म का एलान हुआ कंगना रनौत के नाम के साथ।

लेकिन अब बॉलीवुड के कुछ सूत्रों की मानें तो कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए 32 करोड़ रूपये दिए जा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म की फीस से कहीं ज़्यादा और करीना कपूर खान की डिमांड से लगभग दोगुना। कमाल आर खान ने भी एक ट्वीट और वीडियो के ज़रिए इस अफवाह की पुष्टि की है।

is-kangana-ranaut-being-paid-32-crores-for-sita-beating-kareena-kapoor-khan-s-12-crore-demand

अब अगर वाकई ये बात सच है तो करीना कपूर खान ना सिर्फ इस रेस में काफी पीछे छूट चुकी हैं बल्कि कंगना रनौत खुद को बॉलीवुड की सबसे सशक्त अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के बाद ये भी साबित कर चुकी हैं कि उन्हें उनकी मुंह मांगी कीमत पर साईन किया जा रहा है।

करीना कपूर खान Vs कंगना रनौत

करीना कपूर खान Vs कंगना रनौत

सीता बनने के लिए करीना कपूर खान के 12 करोड़ की डिमांड के लिए काफी बवाल मचा था। लोगों ने करीना कपूर खान की इस डिमांड तक को गलत ठहरा दिया था। हालांकि करीना कपूर खान का कहना था कि उन्होंने इतनी फीस मांग कर कुछ गलत नहीं किया है। इतनी फीस लेना उनका हक है और अपना मेहनाताना मांगने में कुछ भी गलत नहीं होता है। करीना का कहना था कि वो पहली ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है कि हीरोइनों को भी हीरो जितनी फीस मिलनी चाहिए।

मनोज मुंतशिर ने पलटे पासे

मनोज मुंतशिर ने पलटे पासे

लेखक मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में ये कह कर सबको चौंका दिया कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को छोड़कर और किसी को अप्रोच ही नहीं किया गया। जहां करीना कपूर खान अपने 12 करोड़ की डिमांड को सही ठहरा रही थीं और बॉलीवुड की कई हीरोइनें उनका साथ भी दे रही थीं वहीं मनोज मुंतशिर का कहना था कि सीता के किरदार को कंगना को ही ध्यान में रखकर बनाया गया है इसलिए कोई सवाल ही नहीं उठता कि फिल्म के लिए किसी और को अप्रोच किया गया हो। जितने भी और नाम सामने आए वो केवल अफवाहें थीं।

थलाईवी के लिए भी डिमांड

थलाईवी के लिए भी डिमांड

गौरतलब है कि इससे पहले कंगना रनौत ने थलाईवी के लिए भी 24 करोड़ रूपये की डिमांड की थी। इससे पहले कंगना रनौत की फीस 11 - 12 करोड़ रूपये थी लेकिन उनका कहना था कि अगर थलाईवी 2 भाषाओं में शूट हो रही है तो ये दो फिल्में हुईं। इसलिए कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए 24 करोड़ रूपये फीस की डिमांड की थी और उनकी ये डिमांड पूरी भी कर दी गई थी।

बॉलीवुड की तीन सीताएं

बॉलीवुड की तीन सीताएं

अब कंगना 32 करोड़ में सीता बनने जा रही हैं। इस किरदार के लिए उन्हें सीधी टक्कर मिलेगी कृति सैनन और दीपिका पादुकोण से। कृति सैनन, ओम राउत की आदिपुरूष में सीता का किरदार निभाते दिखेंगी वहीं दीपिका पादुकोण, मधु मंटेना द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म में सीता का किरदार निभाने जा रही हैं जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। अब इन फिल्मों के लिए इन दो सीताओं को कितनी फीस मिल रही है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

सबसे महंगी सीता कंगना रनौत

सबसे महंगी सीता कंगना रनौत

ये ज़रूर तय है कि कंगना रनौत इस समय 32 करोड़ फीस के साथ बॉलीवुड की सबसे महंगी सीता बन चुकी हैं। बॉलीवुड की ये तीन रामायण कब बनना शुरू होंगी और कब बनकर तैयार होंगी ये तो कोरोना की स्थिति और शूटिंग नियमों पर निर्भर करेगा। लेकिन इन रामायणों में सीधी टक्कर होगी दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत की। क्योंकि इन दो फिल्मों को सीता के दृष्टिकोण से बनाया जा रहा है।

थलाईवी से जीत चुकी हैं दिल

थलाईवी से जीत चुकी हैं दिल

कंगना रनौत इस समय खबरों में हैं अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म थलाईवी को लेकर। थलाईवी के लिए कंगना रनौत के हिस्से केवल तारीफें आ रही हैं। हर किसी ने एकमत होकर ये माना है कि कंगना रनौत से बेहतर अभिनेत्री फिलहाल तो बॉलीवुड के पास नहीं है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को उनका पांचवा नेशनल अवार्ड मिलना भी तय माना जा रहा है।

झांसी की रानी के बाद सीता

झांसी की रानी के बाद सीता

कंगना रनौत, मणिकर्णिका में झांसी की रानी के किरदार में ये साबित कर चुकी हैं कि साहस और तेज से भरे किरदारों में वो परफेक्ट लगती हैं। अलौकिक देसाई की सीता में भी उनका किरदार ऐसा ही लिखा गया है। सौम्य लेकिन तेज से भरपूर। ऐसे में कंगना रनौत को इस किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। सीता की कास्टिंग फिलहाल पूरी नहीं की गई है। फिल्म में रावण के किरदार के लिए ज़रूर रणवीर सिंह के नाम की सुगबुगाहट है। वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर और रावण के लिए ऋतिक रोशन के नाम की चर्चा है। ओम राउत की आदिपुरूष में सैफ अली खान रावण और प्रभास राम के किरदार में दिखाई देंगे।

अलौकिक देसाई अपनी लिखी किताब सीता द इनकार्नेशन पर एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे लिख रहे हैं बाहुबली, बजरंगी भाईजान और मणिकर्णिका के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद। वहीं इस फिल्म के डायलॉग्स लिख रहे हैं मनोज मुंतशिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X