क्या मलाइका अरोड़ा के हाथों से फिसली 'पुष्पा 2', साउथ की इस एक्ट्रेस ने कर दिया रिप्लेस!

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि मलाइका अरोड़ा, अल्लू अर्जुन और सुकुमार की 'पुष्पा 2' में स्पेशल आइटम नंबर करेंगी। लेकिन, अब ताजा अफवाहों की मानें तो 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने मलाइका अरोड़ा को इस फिल्म के आइटम नंबर से रिप्लेस कर दिया है और वो साउथ की ही अभिनेत्री के नाम पर सोच-विचार कर रहे हैं।

Is kajal Aggarwal replacing Malaika Arora in Pushpa 2, know the complete detail here

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स अब मलाइका की जगह काजल अग्रवाल को फिल्म में आइटम गाने के लिए लेना चाहते हैं। काजल अग्रवाल प्रेग्नेंसी और बेबी की वजह से पिछले कुछ समय से एक्टिंग से दूर हैं लेकिन जल्द ही वो 'पुष्पा 2' के जरिए दमदार कमबैक कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार काजल अग्रवाल एक्टिंग की जगह फिल्म में स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

इसके पहले काजल अग्रवाल और अल्लू अर्जुन साथ-साथ 'आर्या 2' में काम कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से इस खबर पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, काजल अग्रवाल 'पुष्पा 2' के अलावा तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में भी नजर आएंगी जिसका निर्देशन शंकर शनमुगम कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की का सिने प्रेमियों के बीच अच्छा-खासा बज है इसलिए मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल और बड़े स्तर पर बनाने का प्लान किया है। फिल्म में पहले पार्ट की कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग हो गई है। लेकिन, स्क्रिप्ट पर फिर से काम होने की वजह से उन्हें फिर से शूट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X