दो सुपरस्टार्स ने साइन की, शूट की और रिजेक्ट कर दी फिल्म, FINALLY डिब्बाबंद
काफी समय से एक प्रोजेक्ट की चर्चा हमेशा ज़ोरों पर रही है। ये प्रोजेक्ट था रोमियो अकबर वाल्टर। इस प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट सुशांत सिंह राजपूत के एम एस धोनी वाले दिनों में ही हो गया था। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शूट भी कर लिया था।
लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सुशांत ने फिल्म छोड़ दी। कारण बताया गया, अभिषेक कपूर की केदारनाथ और करण जौहर की ड्राइव। बहरहाल, इसके बाद फिल्म में काफी मशक्कत के बाद जॉन अब्राहम की एंट्री हुई।

जॉन भी फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट हूबहू राज़ी जैसी थी। और यही कारण है कि अब रोमियो अकबर वाल्टर को फिलहाल डिब्बाबंद किया जा चुका है। जब से सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी मिनट पर रोमियो अकबर वाल्टर छोड़ने की खबर आई है, लोगों ने उन्हें बख्शा नहीं है। फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी वालिया ने सुशांत को खुले आम धो डाला था।
दरअसल, सुशांत ने ये खुलासा किया था कि वो समय और शेड्यूल के चलते अब रोमियो अकबर वाल्टर का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन सुशांत ने ये खबर गलत ढंग से बताई।
फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी वालिया ने सुथांत को लताड़ते हुए कहा कि जिसकी बस छूटती है, बाद में वही पछताता है। सुशांत ने आखिरी समय पर रॉ छोड़कर, अभिषेक कपूर की केदारनाथ साइन कर ली।
खैर, अब तो रॉ डिब्बाबंद ही लग रही हैं। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो या तो डिब्बाबंद हैं या फिर अनाउंस होने के बाद बस लटके पड़े हैं -


Click it and Unblock the Notifications
