जिया का नेम गेम

अब बताया जा रहा है कि जिया फिर अपना नाम बदलने के मूड में हैं। खुद जिया ने पिछले दिनों टि्वट किया है कि वह अपने मूल नाम का दोबारा इस्तेमाल करने जा रही हैं। आपको बता दें कि जब जिया ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उनकी चर्चा काफी हुई थी। मगर अपेक्षा के अनुसार उन्हें सफलता नहीं मिल पायी।
इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जिया नाम बदल कर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं। हालांकि हाल-फिलहाल जिया अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। कुछ समय पूर्व फिल्म हाउसफुल में वह नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications