लव रंजन फिल्म सौरव गांगुली बायोपिक: दो सुपरस्टार्स में टक्कर, ऋतिक - सुशांत भी थे कभी फिल्म के हीरो
फिल्ममेकर लव रंजन ने आज ही सौरव गांगुली बायोपिक अनाउंस कर सबको काफी चौंका दिया है। अभी तक खबरें थीं कि रणबीर कपूर सौरव गांगुली की बायोपिक में दादा की भूमिका में दिखाई देंगे और एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस ये फिल्म बनाएगा लेकिन कौन, इसकी खबर किसी को नहीं थी। अब लव रंजन और उनके दोस्त अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने सौरव गांगुली बायोपिक अनाउंस कर दी है।
लेकिन अभी तक प्रोडक्शन हाउस ने किसी भी हीरो का नाम अनाउंस नहीं किया है। अब अटकलों की मानें तो रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में सौरव गांगुली के किरदार के लिए राजकुमार राव के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। ये अफवाह तब से तेज़ी से उड़ रही है जब से राजकुमार राव को लव रंजन फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया है।

इससे पहले राजकुमा राव, लव फिल्म्स के साथ हंसल मेहता की छलांग में काम कर चुके हैं वहीं रणबीर कपूर लव फिल्म्स की अगली रोमांटिक कॉमेडी में नज़र आएंगे जहां उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नज़र आएंगी।

बायोपिक का नाम दादा?
माना जा रहा है कि इस बायोपिक का नाम दादा या दादागिरी रखा जा सकता है। इतना ही नहीं फैन्स फिल्म के लिए रणबीर कपूर का नाम सुनकर इतना खुश हो चुके हैं कि उनके साथ पोस्टर भी बनाना शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर, सौरव गांगुली बायोपिक के लिए परफेक्ट चॉइस है। रणबीर एक स्पोर्ट्सपर्सन हैं और उन्हें खेल से काफी लगाव है।

परफेक्शन के साथ उतरेंगे रणबीर
वहीं दूसरी तरफ, रणबीर इस किरदार को निभाने के लिए इसमें पूरी तरह डूब जाएंगे जैसा कि वो अपने हर किरदार की तैयारी के लिए करते हैं। इसलिए परदे पर लोगों को रणबीर कपूर नहीं, सौरव गांगुली ही दिखेंगे।

भारत के सफल कप्तान
बाक करेंगौरतलब है कि सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के बनने की पुष्टि Natwest Series 2002 की जीत की सालगिरह के दिन की है। भारत की क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के विरूद्ध ये सीरीज़ Lord's के ग्राउंड पर जीती थी। वो भी तब, जब टीम के कप्तान सौरव गांगुली सहित भारतीयों की जीत की कोई उम्मीद नहीं बची थी। ऐसे में भारत के जीतते ही सौरव गांगुली ने जीत का जश्न बालकनी में अपनी टी शर्ट उतार कर मनाया था। उनकी ये तस्वीर आज तक उस जीत की गवाह है।

रणबीर कपूर का अनुभव
रणबीर कपूर इससे पहले, राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में संजय दत्त को परदे पर उतार चुके हैं। और वो भी 19 साल की उम्र से 50 साल की उम्र तक के संजय दत्त को। इस transformation के लिए रणबीर कपूर को भले ही 2 साल लग गए थे लेकिन जब वो परदे पर आए तो सबको ऐसा लगा कि परदे पर रणबीर कपूर नहीं संजय दत्त ही अपनी कहानी बता रहे थे। यही कारण था कि लाख कमियों के बावजूद, संजय दत्त की कहानी लोगों को अच्छी लगी।

राजकुमार राव भी मनवा चुके हैं लोहा
राजकुमार राव भी अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं। सुभाष चंद्र बोस पर बनी एक वेब सीरीज़ के लिए राजकुमार राव ने खुद को नेताजी के किरदार में इस कदर ढाला था कि किसी को लगा ही नहीं कि परदे पर नेताजी के अलावा कोई और है। राजकुमार राव की इस वेब सीरीज़ की काफी तारीफ की गई थी।

बायोपिक का सफर
कम ही लोग जानते हैं कि इस बायोपिक को बनाने के सपने की शुरूआत काफी पहले हो चुकी थी सुशांत सिंह राजपूत के साथ।सुशांत सिंह राजपूत, अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोलने वाले थे जिसके बैनर तले वो सौरव गांगुली की बायोपिक बनाना चाहते थे। फिल्म में वो सौरव गांगुली का किरदार खुद ही निभाने की तैयारी कर रहे थे।

2020 में वापस हुई चर्चा
इसके बाद एकता कपूर ने भी सौरव गांगुली बायोपिक बनाने की दिलचस्पी दिखाई। फिर इस बायोपिक से नाम जुड़ा करण जौहर और ऋतिक रोशन का। साल 2020 में ही इस बायोपिक की चर्चा होना शुरू हो चुकी थी और माना जा रहा था कि इस बायोपिक को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस करेगी और ऋतिक रोशन इसके लीड एक्टर हो सकते हैं। लेकिन बाद में इन सभी खबरों का खंडन कर दिया गया था।
फिलहाल तो ट्विटर पर फैन्स लगातार रणबीर कपूर के दादा बनने का जश्न मना रहे हैं और बेसब्री से एक आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं। अब फैन्स को इंतज़ार है तो फिल्म के हीरो का। आप गांगुली बायोपिक में किसे दादा की भूमिका में देखना पसंद करेंगे? सौरव गांगुली वो कप्तान थे जिन्होंने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, इरफान पठान जैसे स्टार क्रिकेटर्स को संवारा। वहीं राहुल द्रविड़ के साथ उनकी मज़बूत ईक्वेशन भी हमेशा चर्चा में रही।


Click it and Unblock the Notifications