तो सलमान की कहानी लेकर.. ऋतिक देंगे शाहरूख खान को टक्कर!
ऋतिक रोशन और संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह एक संस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर टीजर रिलीज किया गया, जिससे फिल्म की कहानी थोड़ी सामने आई है।
ऋतिक रोशन- यमी गौतम की काबिल साल 2017 की जनवरी में रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म के बारे में बात की जाए तो ऋतिक यहां एक अंधे आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो इंतकाम लेना चाहता है। अब बदला लेने की वजह यमी होंगी या कोई और.. यह पता नहीं।
['शाहरूख की 'रईस' कभी भी रिलीज हो.. मुझे क्या..']
बहरहाल, काबिल की कहानी दो फिल्मों से प्रेरित दिख रही है। कोरियन फिल्म ब्रोकन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां, एक आदमी अपनी बेटी के रेप और मौत का बदला लेना चाहता है। बस अंतर यह है कि काबिल में ऋतिक अंधे बने हैं।
वहीं, दूसरी फिल्म है सलमान खान की बुलंद.. जी हां, यह काफी लोगों को नहीं पता है लेकिन सलमान खान की एक फिल्म बन रही थी बुलंद, जो कुछ ही समय के बाद डिब्बाबंद हो गई। उसका प्लॉट भी कुछ ऐसा ही था- जहां एक अंधा आदमी अपनी गर्लफ्रैंड की मौत का बदला लेना चाहता है।
बहरहाल, अब काबिल की कहानी इन दोनों फिल्मों से कितनी मिलती जुलती है, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। यहां जानें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
