#KyunHrithik: अपने साथ ऐसा क्यों किया...कुछ तो सोच लेते?
एक कहावत बहुत फेमस है कि काम और आराम को हमेशा अलग अलग रखना चाहिए। या फिर यूं कहिए कि अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को। लेकिन ऋतिक रोशन के साथ हाल ही में जो कुछ भी हुआ है, उसका असर उन पर बुरी तरह दिख रहा है।
तभी तो वो बिना सोचे समझे, कोई भी फैसला लिए जा रहे हैं। या यूं कह लीजिए कि बस अपना करियर खत्म करने में अड़ गए हैं। अब एक फिल्म तो वो सुसाइड के लिए बना ही रहे हैं कि अपनी दूसरी फिल्म लेकर भी शाहरूख खान से भिड़ने को तैयार हो गए हैं।

हालांकि पहले कृष 4 आमिर खान की फिल्म से क्लैश हो रही थी लेकिन ऋतिक की टीम ने तय कर लिया है कि वो शाहरूख से ही भिड़ेंगे। हालांकि अभी अभी ऋतिक रोशन को अक्षय कुमार बुरी तरह पटखनी दे चुके हैं।
[#Bhaav...इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के आधे रह गए ऋतिक रोशन]
लेकिन लगता है कि ऋतिक एक बार फिर गलती करने को तैयार हैं। वो भी एक नहीं दो बार। जी हां, ऋतिक रोशन की कृष 4 अब शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म से भिड़ने के लिए तैयार है।
वो भी तब जब अभी तुरंत ऋतिक रोशन ने इतनी बड़ी हार झेली है। ऐसे में जानिए क्यों ऋतिक रोशन अपने करियर को ऑफिशियली खत्म करने जा रहे हैं -
मोहनजोदड़ो क्लैश
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की टक्कर ने काफी हद तक सब साफ कर दिया है। हालांकि सबको पता था कि जैसी ऋतिक के करियर की स्थिति है ऐसे में दो फिल्मों का क्लैश होना ऋतिक के बॉक्स ऑफिस के लिए कतई अच्छा नहीं होगा।
सालों की दोस्ती
जहां ऋतिक रोशन शाहरूख खान की बहुत इज़्जत करते हैं वहीं शाहरूख खान राकेश रोशन के भी काफी करीब हैं। वहीं रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन तो बेस्ट फ्रेंड्स हैं!
निगेटिव शाहरूख खान
शाहरूख खान का निगेटिव अंदाज़ इस तरह से काफी समय बाद आ रहा है और फैन्स इसलिए रईस को लेकर बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं।
अग्निपथ इफेक्ट
ऋतिक की काबिल का पहला लुक आ चुका है और पहली बार में फिल्म पर अग्निपथ इफेक्ट साफ नज़र आ रहा है। और इस रूप में ऋतिक रोशन को दोबारा देखने के लिए फैन्स ज़्यादा उत्साहित नहीं होंगे।
हर फिल्म लेट
ऋतिक रोशन बैंग बैंग के बाद से अभी तक परदे पर नहीं आए थे। फिर मोहनजोदड़ो में उन्हें देखकर दर्शकों को निराशा हाथ लगी। ऐसे में अगर उनकी अगली फिल्म क्लैश होती है तो फैन्स उन्हें साइडलाइन कर देंगे, इस बात की पूरी उम्मीद है।
इतिहास
ऋतिक रोशन और शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर पहले भी भिड़ चुके हैं और इसका इतिहास काफी अच्छा नहीं रहा।
संजय गुप्ता?
संजय गुप्ता ने भले ही शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्म दी हो पर उनकी आखिरी फिल्म जज़्बा बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर गिरी थी।
रोमांस - डांस
ऋतिक रोशन को टिपिकल रोमांस - डांस करते देखे अरसा हो चुका है और अब अगर दर्शकों को वो नहीं मिल रहा तो वो दूसरा ऑप्शन लेना ज़्यादा बेहतर समझेंगे।
रईस की पब्लिसिटी
रईस इस साल की सबसे बड़ी क्लैश थी और इसलिए फिल्म पर बहुत ज़्यादा बात हो चुकी है। ऐसे में नए साल पर फिल्म आखिरकार देखने का लोगों में बहुत ही ज़्यादा क्रेज़ बरकरार रहेगा।
निगेटिव पब्लिसिटी
कुछ भी कहिए लेकिन कंगना रनौत कंट्रोवर्सी ने ऋतिक रोशन की इमेज को काफी खराब किया है। कुछ कंगना के कारण और कुछ का कारण ऋतिक खुद ही थे। अपनी कुछ हरकतों के कारण--->[#Shock: ऋतिक ने सौंपे कंगना के सारे खत...हर 6 मिनट पर एक!]


Click it and Unblock the Notifications










