क्या रितिक क्रिश 2 के लिए पूरी तरह से फिट हैं?

Hrithik Roshan
अग्निपथ के सेट पर घायल हो चुके रितिक रौशन अब अपनी मेगा बजट फिल्म क्रिश 2 में भी काम नहीं कर पाएंगे। रितिक हाल ही में करण जौहर की फिल्म के लिए शूट कर रहे थे जिसमें उन्हें 110 कि.ग्रा. के भारी भरकम पहलवान को उठाना था। इसी सीन के चलते रितिक घायल हो चुके हैं।

हम आपको बता दें कि इससे पहले भी रितिक क्रिश में जख्मी हो चुके हैं, इसके बाद आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में भी इनको चोट आई थी। लेकिन इसके बाद भी इन्होंने अपनी इन फिल्मों के लिए काफी मेहनत की थी। लेकिन अब एक बार फिर रितिक फिल्म अग्निपथ के लिए भी घायल हो गये।

इस फिल्म में रितिक विजय दिनानाथ चौहान का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म के एक दृष्य में पहलवान से लड़ना था, इस सीन में रीयेलिटी लाने के लिए रितिक ने किसी की भी हेल्प नहीं ली इसके परिणाम ये हुआ कि उन्हें मसल्स पेन शुरू हो गया। हालत इतनी गंभीर हो गयी कि उनको अस्पताल ले जाना पड़ा।

इस समय यह कलाकार केवल अग्निपथ के लिए ही नहीं वह अपने पापा राकेश रौशन की फिल्म क्रिश 2 में भी काम कर रहे हैं इसके लिए भी सारी तैयारियां हो चुकी है। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए बाहर के टेकनिशियन्स की मदद ली जा रही है। जाहिर सी बात है कि कि उनपर काम का लोड और बढ़ने वाला है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या रितिक क्रिश 2 के एक्शन सीन्स के लिए पूरी तरह से फिट हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X