प्रेगनेंट हैं दीपिका पादुकोण, लेटेस्ट तस्वीरें से हुआ खुलासा, देखिए Viral Pics
दीपिका पादुकोण प्रेगनेंट हैं, ये अफवाह ना जाने कितनी बार फैल चुकी है। और अब एक बार फिर से इन अफवाहों का समय आ चुका है। दरअसल, ये सब किया धरा भी दीपिका का ही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें ही ऐसी डाली हैं।
दीपिका पादुकोण को आज फैन्स के साथ अपना बचपन शेयर करने का मन किया। तो उन्होंने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए डाल दीं। बस फिर तो जो होना था वो हो ही गया।

दीपिका की ये तस्वीरें वायरल होते ही फैन्स ने उन्हें बधाई संदेश देने शुरू कर दिया। सबको लगा कि शायद दीपिका हिंट करना चाह रही हैं कि उनकी ज़िंदगी में भी ऐसा ही नन्हा सा मेहमान आने वाला है।
बहरहाल अब ये हिंट था या नहीं, ये तो पता नहीं लेकिन इन तस्वीरों में छोटी सी दीपिका लग बेहद क्यूट रही हैं। और ये तस्वीरें देखते ही हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बॉलीवुड स्टार्स के बचपन की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications