रणबीर-दीपिका साथ-साथ !
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर और दीपिका ब्रेक अप के बाद एक बार फिर साथ जुड़ गए हैं। खबर है कि ये कपल अब फिर से पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक होने की कोशिश में हैं । दोनों को पिछले दिनों एक थियेटर में साथ फिल्म देखकर निकलते देखा गया।
देखें: शर्लिन चोपड़ा के जलवे
खबर है कि रणबीर-दीपिका एक दूसरे की कंपनी में काफी खुश नज़र आए । दोनों ने दीपिका की हालिया रिलीज़ फिल्म हाउसफुल का लुफ्त उठाया। फिल्म देखने के दौरान दीपिका रणबीर से बातें करने में मशगूल रहीं साथ ही रणबीर भी दीपिका संग बेहद खुश नज़र आए। इनकी केमिस्ट्री देख किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये दोनों कभी जुदा भी हुए थे।
दीपिका से ब्रेक अप के बाद रणबीर का नाम जहां कैटरीना के साथ खूब जोड़ा गया वहीं दीपिका सिद्धार्थ माल्या की बांहों में नज़र आईं मगर लगता है दोनों एक दूसरे से ज्यादा दिनों तक अलग न रह सके और एक बार फिर दोनों अपने टूटे रिश्तो को जोड़ने की कोशिश में हैं।
देखें : इमरान ने उतारे कपड़े
वैसे रणबीर ब्रेक अप के बाद दोबारा दीपिका की बांहों में जाने को बेक़रार थे मगर दीपिका ने इस बारे में कुछ भी कहने से बचती रहीं । मगर अब लगता है दीपिका भी रणबीर के प्यार के आगे झुक गईं हैं और उन्हें फिर से अपनी ज़िन्दगी में शामिल करने को तैयार हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications