..................... Is Bollywood already scared of Baahubali overpowering box office - Hindi Filmibeat

#Buzz: बाहुबली 2 से NERVOUS हैं बॉलीवुड सुपरस्टार्स...बन रहा है ज़बर्दस्त प्लान?

बाहुबली ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी ये तो सबको पता था लेकिन फिल्म इस तरह सबको रौंद डालेगी ये किसी ने नहीं सोचा। क्या बॉलीवुड के पास बाहुबली के जवाब की तैयारी!

कहते हैं ना कि खरगोश और कछुए की लड़ाई में खरगोश सोता रह गया और कछुआ जीत गया। बस कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के साथ भी हो रहा है। बाहुबली 2 ने जो कमाल कर दिखाया है वो बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म ने नहीं किया है।

मराठी फिल्म सैरात के 100 करोड़ हों या फिर बाहुबली के आने वाले 1000 करोड़, इन फिल्मों ने बॉलीवुड और उनके बहानों पर जूते भिगोकर मारे हैं।

is-bollywood-already-scared-baahubali-overpowering-box-office

हाल ही की बात है शाहरूख खान का कहना था कि वो महाभारत जैसी बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं। बाहुबली से कहीं बड़ी फिल्म। लेकिन वो केवल भारत में नहीं बन पाएगी। हमें हॉलीवुड से मदद चाहिए होगी। बस शाहरूख खान की इस बात का जवाब है बाहुबली के ओपनिंग 121 करोड़

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उनके पास एसएस राजामौली जैसे शानदार इंसान हैं जो फिल्म को पेंटिंग की तरह बनाकर, किसी सपने की तरह सजाकर पेश करते हैं! ये वही लोग हैं शायद जिन्होंने संजय लीला भंसाली को बाजीराव मस्तानी बनाने नहीं दिया और पद्मावती बनाने नहीं दे रहे।

बहरहाल ये तो तय है कि बाहुबली ने बॉलीवुड की नींद ज़रूर तोड़ दी है। और हो सकता है कि आने वाले समय में कुछ बेहतरीन देखने को मिल जाए।

तब तक के लिए इन तस्वीरों से ही काम चला लीजिए जो हम आपको पहले भी दिखा चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X