OUCH.. ऐश्वर्या राय बच्चन से नाराज़ है बच्चन परिवार.. लेकिन क्यों!

By Neeti

ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म है 'ऐ दिल है मुश्किल'.. कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थी कि इस फिल्म में ऐश और रणबीर कपूर कुछ बोल्ड सीन करने वाले हैं। जी हां, ऐश और रणबीर.. कोई शक नहीं कि इस खबर को जानकर सब हैरान रह गए थे। क्योंकि दोनों ही एक्टर्स को ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन देने में परहेज है।

Aishwarya Rai Bachchan

वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो ऐश के इस फैसले से बच्चन परिवार कुछ खफा हैं। बच्चन परिवार को ऐश का ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन करना भला नहीं लगा। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि फिल्म में अब ये सीन नहीं रहेंगे।

VIDEO: अभिषेक बच्चन को आया गुस्सा.. कर दी ऐश्वर्या की INSULT.. सबके सामने!

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने खुद ही फिल्म के निर्देशक करण जौहर से उन सीन्स को फिल्म से हटाने की मांग की। पहले करण ने ऐश को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बिग बी ने भी करण से बात की तो वे सीन्स हटाने को राजी हो गए।

Ohh.. ऐसा क्यों कर रही हैं ऐश्वर्या राय.. ऐसी भी क्या जरूरत!

गौरतलब है कि इससे पहले भी फिल्म धूम 2 के दौरान ऐसा ही वाकया हुआ था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन ने एक हॉट लिपलॉक सीन दिया था। जिस पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के खफा होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बनाई थीं।

बहरहाल, करण जौहर निर्देशित फिल्म 'ऐ दिले है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के अलावा रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी अहम किरदारों में होंगे। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X