Ooo: सलमान खान ने झगड़ा सुलझाया...दामाद जी को लॉन्च करेंगे करण जौहर!
कब से आयुष शर्मा - अर्पिता खान और सलमान खान के मनमुटाव की खबरें आ रही हैं लेकिन अब जाकर सब चैन की सांस लेने जा रहे हैं क्योंकि सलमान खान के खास दोस्त आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं।
कहते हैं ना कि जो होता है अच्छा ही होता है। अर्पिता खान शर्मा औऱ उनके पति आयुष शर्मा के साथ भी ऐसा ही हो गया है। हाल ही में खबर थी कि आयुष शर्मा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनकी फैमिली में कोई सीरियस नहीं है और वो इस बात से नाराज़ हैं।
अब खबर है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रही है। वैसे भी आयुश का लुक परफेक्ट रोमांटिक हीरो वाला है और ऐसे में करण जौहर से बेस्ट आयुष को लॉन्च करने के लिए कोई नहीं हो सकता था।

गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा आजकल उनसे बहुत ज़्यादा नाराज़ है। हालांकि सलमान खान अपने भांजे आहिल शर्मा के पहले जन्मदिन पर 22 घंटे की फ्लाइट पकड़कर मालदीव्स पहुंचे। लेकिन फिर भी उनकी बहन का गुस्सा जस का तस है। और कारण वाजिब है।
दरअसल, अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा का सपना है बॉलीवुड में एक्टर बनने का। अब खुद तो वो ये सपना पूरा कर नहीं पा रहे हैं लिहाज़ा सलमान खान उन्हें लॉन्च करने वाले थे। लेकिन सलमान उन्हें तीन साल से लॉन्च कर रहे हैं।
अब देखना है कि क्या करण जौहर सलमान की बहन का गुस्सा शांत कर पाते हैं -


Click it and Unblock the Notifications