Opps.. क्या सोनम कपूर की नकल कर रही हैं सलमान की यह स्टूडेंट!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'हीरो' का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां हमें फिल्म की हीरोइन अथिया शेट्टी की पहली झलक दिखाई दी। बहरहाल, अथिया की फर्स्ट लुक देखते ही आपको सोनम कपूर याद आ जाएंगी। जी हां, आप नीचे दिए तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस को साथ देख भी सकते हैं।

इस तस्वीर में आप एक बार अथिया को सोनम कपूर भी समझ सकते हैं। क्योंकि हमें ऐसा ही लगा था। हालांकि दोनों काफी अलग हैं। लेकिन एक जैसे कॉस्ट्यूम में दोनों में काफी समानताएं दिख रही हैं। लंबी कद- काठी की दोनों एक्ट्रेस फैशन दिवा लगती हैं।
खैर, हमें उम्मीद है कि फिल्म हीरो के साथ अथिया बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगी। फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अथिया के अपोजिट सूरज पंचोली दिखाई देंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


