क्या 'पुष्पा 2' में फहाद फासिल को रिप्लेस करने जा रहे अर्जुन कपूर, जानें सच्चाई

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' रिलीज के साथ ही देश भर में छा गई। फिल्म की कहानी से लेकर गाने और लीड स्टार्स की एक्टिंग तक दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब दर्शकों को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। 'पुष्पा' की सफलता को देखते हुए मेकर्स 'पुष्पा' 2 को और भी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल भी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे।
वहीं, हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि 'पुष्पा 2' में अर्जुन कपूर, फहाद फासिल को रिप्लेस करने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर के फैंस ने भी इन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर की। अब फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी ने अब इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फहाद फासिल और अर्जुन कपूर को लेकर बात की।
नवीन यरनेनी ने इस बारे में पिंकविला से बात करते हुए कहा- 'फहाद फासिल 'पुष्पा 2' में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। तो यह खबर 100 प्रतिशत झूठी है। हम इस महीने के अंदर से शूटिंग शुरू करेंगे। 20 से 30 तारीख के बीच हम शूटिंग शुरू करेंगे। शुरुआत में हम हैदराबाद में शूटिंग करेंगे और फिर हम जंगल और अन्य जगहों पर जाएंगे।'
आपको बता दें कि, पुष्पा दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट साबित हुए। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी। अब सिने प्रेमियों को पुष्पा के सीक्वल का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
