Opps.. अनुष्का शर्मा छोड़ देंगी बॉलीवुड!
[गपशप] साल 2015 किसी और के लिए हो न हो, अनुष्का शर्मा के लिए काफी बेहतर साबित हो रहा है। उनकी दो फिल्में लगातार बॉक्सऑफिस पर सफल हुई है, पीके और एनएच 10। वहीं, बॉम्बे वेलवेट भी रिलीज हो चुकी है।

बॉम्बे वेलवेट बॉक्सऑफिस कितना धमाल कर पाती है, यह तो कुछ दिनों में पता चल जाएगा। लेकिन उसके साथ ही जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का इंतजार भी दर्शक दिल थामे कर रहे हैं। इस फिल्म में लोगों को एक बार फिर अनुष्का- रणवीर की जोड़ी देखने को मिलेगी।
बहरहाल, अब जबकि अनुष्का बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चख रही हैं, उन्होंने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर उनके फैंस के कान खड़े हो गए।
PICS: जब अनुष्का और रणबीर ने बना डाला विराट का मजाक
जी हां, अनुष्का ने कहा कि, वे एक्टिंग को एन्जॉय करती हैं और अपनी सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'मैं बॉलीवुड में तभी तक हूं, जब तक यहां काम को एन्जॉय करती हूं।'
अनुष्का के बाद अब सनी लियोन पर निशाना..बन गई 'पनौती'!
अनुष्का ने कहा, मैं अगले साल भी बॉलीवुड छोड़ सकती है, जैसे ही मुझे यह अहसास होगा कि मैं काम को एन्जॉय नहीं कर रही हूं। मुझे अपनी फैमिली छोड़कर, किसी भी चीज से लगाव नहीं है।
हम्मम.. फिर तो हम उम्मीद करते हैं कि अनुष्का को बॉलीवुड में काम करना अच्छा लगता रहे, क्योंकि हम एक बेहतरीन एक्ट्रेस खोना नहीं चाहते।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


