शाहरूख खान से 2 लाख हारने पर अभी भी चिढ़े हुए हैं अमिताभ बच्चन, कहा अब ये तो मत चुराओ
अमिताभ बच्चन हाल ही में शाहरूख खान से फॉलोअर्स के मामले में ट्विटर पर बाज़ी हार चुके हैं और ये बात उनको नागवार गुज़री थी। उन्होंने सबको शिकायत भी की थी लेकिन अमिताभ बच्चन अभी तक भी ये बात भूले नहीं हैं।
आज हुआ यूं कि बच्चन साहब ट्विटर पर कुछ पोस्ट कर रहे थे लेकिन हो नहीं पा रहा था। उन्होंने दनादन ट्विटर की क्लास लगाते हुए कहा कि 2 लाख फॉलोअर तो चुरा लिए अब ये तो मत चुराओ। कब से कोशिश कर रहा हूं।

कभी अमिताभ बच्चन की ट्विटर और फेसबुक पर गौर करिएगा तो आपको भी समझ आएगा कि वो घर के सबसे बुज़ुर्ग सदस्य की तरह हो गए हैं जो सबसे छोटा बच्चा बन जाता है। उम्र ही ऐसी होती है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अभी तक ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय थे। कुछ दिनों पहले ही उनका ये ताज छीना शाहरूख खान ने। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इल्ज़ाम लगाया कि तुमने रातों रात मेरे फॉलोअर्स घटा दिए।
अब ज़ाहिर सी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को इस बात से खासा फर्क पड़ गया कि शाहरूख खान ने चीटिंग की। जी हां, Rahul is a CHEATER!
अब अमिताभ बच्चन को दो बातें समझनी होंगी। पहली ये कि ट्विटर पर कोई आपको अपने मन से फॉलो करता है तो अनफॉलो भी कर सकता है। ट्विटर उस पर रोक नहीं लगा सकता।
अमिताभ बच्चन की इस नाराज़गी पर ट्विटर पर लोगों ने लोट लोट कर मज़े लिए थे-


Click it and Unblock the Notifications

