..................... Is Alia Bhatt not keen on doing Aashiqui 3 with Sidharth Malhotra - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट कर रही इस स्टार को IGNORE..कैसे बनेगी आशिकी 3!

By Shweta

पिछले काफी समय से आशिकी 3 की के बारे में लगातार चर्चा हो रही है कि फिल्म को आलिया भट्ट का होम प्रोड्क्शन विशेष फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल हो गई। ये आलिया भट्ट की पापा महेश भट्ट के प्रोड्क्शन हाउस की पहली फिल्म होती।

लेकिन ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। खासकर इस फिल्म के एक्टर के साथ काम करने में। जी हां और ये कोई और नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं जो काफी पहले फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं लेकिन खबरों के अनुसार आलिया भट्ट फिलहाल अपनी बाकी फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं।

is-alia-bhatt-not-keen-on-doing-aashiqui-3-with-sidharth-malhotra

जी हां आलिया भट्ट की 2018 में 3 फिल्में हैं जिसमें रणबीर कपूर के साथ ड्रैगन, रणवीर सिंह के साथ जोया अख्तर की गल्ली ब्वॉय और मेघना गुलजार की राज़ी है। अभी राज़ी की शूटिंग शुरू हुई है लेकिन बाकी दो फिल्मों की जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। इन फिल्मों के बीच आलिया भट्ट को आशिकी 3 की भी शूटिंग करनी है।

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जेंटलमैन के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो वहीं अय्यारी की शूटिंग भी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों स्टार्स अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं और एक बार दोनों के पहले के प्रोजेक्ट्स खत्म करने के बाद ही इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे ऐसे में फिल्म का 2018 में रिलीज होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X