तगड़ा Rumor: फाईनल हुई दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट - आलिया भट्ट, राजकुमार राव और...
काफी समय से गपशप गली में दोस्ताना 2 को लेकर काफी बातें हो रही हैं और अब खबर है कि धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म के लिए दो नाम फाईनल हो चुके हैं। ये दो नाम हैं आलिया भट्ट और राजकुमार राव। हालांकि करण जौहर बार बार इन खबरों का खंडन कर चुके हैं कि दोस्ताना 2 की कास्ट अभी फाइनल नहीं है और सब अफवाहें हैं।
लेकिन अगर गपशप गली की उड़ती अफवाहों की मानें तो तरूण मनसुखानी की इस फिल्म के लिए ये दो नाम फाईनल हो चुके हैं जबकि तीसरे नाम पर अभी फिलहाल चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि करण जौहर काफी समय से राजकुमार राव को धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म में साइन करना चाह रहे हैं।

लेकिन राजकुमार राव, हर प्रोजेक्ट मना करते जा रहे थे। अब माना जा रहा है कि आखिरकार करण जौहर के कैंप में उनकी एंट्री हो चुकी है। हाल ही में कॉफी विद करण में राजकुमार राव ने कहा था कि वो आलिया के साथ काम करना चाहते हैं। और शायद यही वो फिल्म है जब आलिया भट्ट और राजकुमार राव एक साथ परदे पर दिखाई देंगे।
वैसे आलिया और राजकुमार राव दोनों के ही पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार है। जहां राजकुमार राव सबसे पहले मौनी रॉय के साथ मेड इन चाईना में दिखेंगे वहीं आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications