..................... is alia bhatt dating sunil mittal's son - Hindi Filmibeat

ना रणबीर ना सिद्धार्थ, इस बिजनसमैन को डेट कर रही हैं आलिया भट्ट

By Shweta

आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे हमेशा होते रहते हैं। कभी उनके लिंकअप तो कभी ब्रेकअप की खबरें आती ही रहती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका अफेयर काफी सालों तक चला तो वहीं उनके ब्रेकअप की भी खबरें आने लगी। अब पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप की खबरें आ रही हैं।

लेकिन आपको ये सुनकर करारा झटका लग सकता है कि आलिया भट्ट ना तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और ना ही रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। आलिया भट्ट के बारे में ताजा खबरें ये आ रही हैं कि वो बिजनसमैन सुनील मित्तल के बेटे केविन मित्तल को डेट कर रही हैं। दोनों वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में साथ में स्टेज भी साझा कर चुके हैं।अफवाहों की मानें तो काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

is-alia-bhatt-dating-sunil-mittal-s-son

केविन मित्तल इंटरनेट इंटरप्रेन्यॉर हैं जिन्होंने हाइक मैसेन्जर के सीईओ और फाउंडर भी है। केविन मित्तल इम्पेरियल कॉलेज ऑफ लंदन से पढ़ाई करने के बाद अपने बिजनस में आ चुके हैं।दोनों की मुलाकात भी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ही हुई थी।

अब आलिया भट्ट इन अफवाहों पर क्या बयान देंगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इतना जरुर साफ हो गया है कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर को नहीं डेट कर रही हैं। अगर फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट इस साल मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी में नजर आएंगी। इसके अलावा वो रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी जो अगले साल रिलीज होगी। आलिया भट्ट जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में भी रणवीर सिंह के ऑपोजिट नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X