..................... Is Akshay Kumar playing a cameo in Simmba and the details are interesting - Hindi Filmibeat

सिंबा का सरप्राइज़ धमाका - अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार का कैमियो, 200 करोड़ का ठप्पा

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा कल रिलीज़ हो रही है और अब खबर है कि फिल्म में अजय देवगन के सिंघम कैमियो के अलावा, अक्षय कुमार भी दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी, सिंबा के बाद अक्षय कुमार के साथ ही अपनी अगली फिल्म बनाने वाले हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार की पहली झलक सिंबा में मिलेगी।

अब इस खबर से रणवीर सिंह कितना खुश हैं पता नहीं लेकिन इतना तो तय है कि अब अजय देवगन फैन्स के साथ ही अक्षय कुमार फैन्स भी सिंबा देखने में दिलचस्पी ज़रूर दिखाएंगे। इससे फिल्म की ओपनिंग और लाइफटाइम कलेक्शन दोनों पर ही ज़बरदस्त अच्छा असर पड़ेगा। हालांकि फिल्म से फिलहाल रणवीर सिंह की लाइमलाइट जाती दिखाई दे रही है।

is-akshay-kumar-playing-cameo-simmba-the-details-are-interesting

फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर बने हैं जो सिंघम को देखकर बड़ा हुआ है और उसे भी सिंघम जैसा नामी पुलिस ऑफिसर बनना है। रणवीर सिंह का नाम फिल्म में संग्राम भालेराव है जिसे लोग सिंबा क्यों बुलाते हैं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता मिली जुली है।

कुछ को फिल्म का ट्रेलर अच्छा लगा तो कुछ को फीका। वहीं बाकी दर्शक तो सिर्फ रणवीर सिंह और सारा अली खान की ज़बरदस्त केमिस्ट्री पर फोकस करने वाले हैं। अब चूंकि फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह दोनों ही खाकी वर्दी में नज़र आएंगे, हो सकता है कि अक्षय कुमार भी खाकी वर्दी में ही नज़र आए।

सिंबा से पहले, हम आपको यहां याद दिला रहे हैं अक्षय कुमार के बेस्ट वर्दी वाले किरदार -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X