#Alert: 2016 में आखिरी बार, अक्षय कुमार को परदे पर देखने के लिए READY?
अक्षय कुमार फैन्स के लिए है एक अच्छी खबर लेकिन फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर एक्शन फिल्म अकीरा इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है। फिल्म को ए आर मुरूगोदास ने डायरेक्ट किया है और सूत्रों की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करते नज़र आएंगे।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
अक्षय ने इस साल तीन 100 करोड़ी फिल्में देकर पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है और उसके अलावा उनका ढिशूम कैमियो धमाकेदार था।

लेकिन अब उनके फैन्स इस साल उन्हें पांचवी बार स्क्रीन पर देख सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो फैन्स काफी खुश हो जाएंगे। गौरतलब है कि अक्षय और सोनाक्षी मुरूगोदास की हॉलीडे में एक साथ काम कर चुके हैं।
[शाहरूख - आमिर पार लगाएंगे रणबीर कपूर का करियर]
वहीं हॉलीडे के सीक्वल पर भी तेज़ी से काम चल रहा है और माना जा रहा है कि इस फिल्म की तैयारी भी जल्द शुरू हो जाएगी। फिलहाल तो फैन्स बस इतना चाहते हैं कि ये खबर सच निकले।
अक्सर ऐसा होता है कि एक कैमियो कभी कभी पूरी फिल्म पर भारी पड़ जाता है। बॉलीवुड की ऐसी कितनी फिल्में हम आपको याद दिला सकते हैं, जहां एक कैमियो ने पूरी फिल्म पर कब्ज़ा कर लिया
अजय देवगन - फितूर
यकीन मानिए कि फितूर में अगर कुछ भी अच्छा था तो वो था अजय देवगन का ये गेस्ट अपीयरेंस जहां उन्होंने स्क्रीन पर से किसी की नज़र ही हटने नहीं दी थी।
अक्षय कुमार - ढिशूम
हाल ही में अक्षय कुमार की ढिशूम ने तो जो कमाल दिखाया कि लोग बस उनके हिप्पी लुक को देखते ही रह गए। अक्षय के पाउट से लेकर उनकी स्टाईल तक सब बेहतरीन था।
ऋतिक रोशन - लक बाय चांस
हालांकि लक बाय चांस में सितारों का मजमा लगा था लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन का किरदार इतने बेहतरीन ढंग से लिखा गया कि वो फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ज़्यादा लगे।
ऐश्वर्या राय - मोहब्बतें
ऐश्वर्या राय के गेस्ट अपीयरेंस को तो इतनी वाहवाही मिली थी कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म की रिलीज़ के बाद, उनका क्रेडिट स्पेशल अपीयरेंस से हटाकर मेन कास्ट में डाल दिया था।
अक्षय कुमार - ओम शांति ओम
ओम शांति ओम यूं तो मसाला फिल्म थी लेकिन पूरी फिल्म का सबसे ज़्यादा मसालेदार सीन था अक्षय कुमार का कैमियो जहां वो पूरे रजनीकांत स्टाईल में एक्शन सीन करते नज़र आते हैं।
रजनीकांत - रा.वन
रजनीकांत ने शाहरूख खान स्टारर रा.वन के एक सीन में भी अपनी रजनीकांत छाप छोड़ ही दी थी। और लोगों को उस फिल्म में अगर कुछ याद है तो वो है रजनीकांत का कैमियो।
ऋतिक रोशन - डॉन 2
एक सीन और डॉन 2 ऋतिक रोशन के नाम हो गई थी। फैन्स उन्हें देखकर जितना शॉक हुए थे उतना किसी के कैमियो पर नहीं हुए थे।
शाहरूख खान - इश्क कमीना
करिश्मा कपूर स्टारर शक्ति द पावर में शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस ने आग लगा दी थी। और इश्क कमीना आज भी पार्टी नंबर है।
सलमान खान - कुछ कुछ होता है
सलमान खान ने कुछ कुछ होता है में जैसी एंट्री मारी थी, वो आज तक का बेस्ट कैमियो कहा जा सकता है। हालांकि उनका रोल थोड़ा बड़ा था लेकिन फिर भी सलमान ने फिल्म अपने नाम कर ली।
अमिताभ बच्चन - इंग्लिश विंग्लिश
अचानक श्रीदेवी को एयरपोर्ट पर जब अमिताभ बच्चन मिलते हैं तो सबको लगता है कि बस हो गया कैमियो। लेकिन अंदर फ्लाइट में अमिताभ बच्चन जिस तरह श्रीदेवी के लिए इंग्लिश फिल्म की हिंदी डबिंग करते हैं, थोड़ी देर के लिए लाइमलाइट तो ले जाते हैं।
पीके - रणबीर कपूर
जिस किसी ने भी पीके देखी है उसने रणबीर कपूर को देखकर तालियां सीटियां ज़रूर मारी थी। सबने ये भी सोचा कि शायद राजकुमार हिरानी पीके 2 के लिए प्लॉट बनाकर गए हैं।
अभिषेक बच्चन - हम तुम
अभिषेक बच्चन की एंट्री हम तुम में जिस धमाकेदार तरीके से होती है, आते तो वो रानी मुखर्जी से शादी करने हैं, लेकिन सबका दिल जीतकर, फिल्म का हिस्सा बन कर चले जाते हैं।
शाहरूख खान - भूतनाथ
अमिताभ बच्चन स्टारर भूतनाथ में जब शाहरूख खान कैमियो में बंकू के पापा बनकर आते हैं तो सब थोड़ा सा चौंक जाते हैं। और जब शाहरूख किसी फिल्म में कैमियो में आ गए तो फिर वो फिल्म का हिस्सा ही बन जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

























