अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म- अब ब्लॉकबस्टर सीक्वल का भी हो गया एलान!
अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को काफी पसंद किया गया था। फिल्म स्वच्छ भारत अभियान के तहत.. शौचालय की उपयोगिता पर आधारित थी। हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि- अगले ब्लॉकबस्टर का समय आ गया है- मिशन टॉयलेट 2.. इस बार बदलेगा पूरा देश। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी फिल्म की बात कर रहे हैं, या किसी नए अभियान की।
संजू की सुनामी- 6 दिनों में ही सलमान की रेस 3 का काम तमाम
अक्षय ने एक शॉर्ट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, 'टॉयलेट तो बन गया पर कथा अब भी बाकी है।' फिलहाल अक्षय कुमार ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा ने देशभर में इस मुद्दे पर मुहिम छेड़ दी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार चली थी, जिसे देखते हुए इसे चीन में भी रिलीज किया गया था। लेकिन काफी कम उम्मीद है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के सीक्वल को लेकर आएंगे।
यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications