#JustIn: शाहरूख खान Vs अक्षय कुमार होना तय है...दो फिल्में...एक दिन!
15 अगस्त 2017 की फाइट अब और भी मज़ेदार होने वाली है क्योंकि सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान और अक्षय कुमार इस दिन भिड़ने वाले हैं। हालांकि अभी ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर गपशप गली में कोई बात आई है तो बिना सर पैर के तो नहीं होगी।
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म क्रैक का पहला पोस्टर रिलीज़ किया और ऐलान किया कि फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। लेकिन यहीं से सारा खेल शुरू हो गया।

दरअसल, अगर गपशप गली में उड़ रही खबरें सच हैं तो शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली वाली फिल्म के लिए भी यही डेट चाहते हैं। फिल्म का नाम है द रिंग और अनुष्का शर्मा फिल्म में गुजराती लड़की के किरदार। यानि कि क्रैक और द रिंग में होने वाला है क्लैश।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
लेकिन शाहरूख खान का ट्रैक रिकॉर्ड देखकर लगता तो नहीं कि वो ऐसा होने देंगे। पर ये वीकेंड इतना कमाऊ है कि कोई इसे छोड़ना नहीं चाहेगा। खासतौर से अब तक इस वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का कलेक्शन बेहतरीन रहा है।
वैसे केवल 15 अगस्त ही नहीं, 2017 की कई काम की तारीखें जा चुकी हैं। देखिए 2017 का बॉलीवुड कैलेंडर -
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस - काबिल Vs रईस
हालांकि शाहरूख और ऋतिक ने काफी कोशिश की लेकिन अब ये क्लैश होना तय है। काबिल में जहां ऋतिक रोशन एक अंधे प्रेमी की भूमिका में हैं वहीं रईस में शाहरूख शराब माफिया बने हैं।
वैलेंटाइन डे - राबता
कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत का नाम आजकल दबी ज़ुबान से लिया ही जा रहा है लेकिन उनकी फिल्म अगले वैलेंटाइन वीकेंड में तहलका करने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर हैं होमी अदजानिया।
महाशिवरात्रि - रंगून
एक तो शाहिद कपूर का जन्मदिन और महाशिवरात्रि अब फैन्स को और क्या वजह चाहिए रंगून को सुपरहिट करने के लिए।
होली - बदरीनाथ की दुल्हनिया
होली वीकेंड को रंगेगे वरूण धवन और आलिया भट्ट अपने रोमांस से। बदरीनाथ की दुल्हनिया , हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया सीरीज़ की अगली फिल्म है।
ईद - ट्यूबलाइट
सबकी आन, सबकी शान, सबका एक भाईजान। कोई और हिम्मत कर सकता है क्या इस तारीख से पंगा लेने की।
15 अगस्त - अक्षय कुमार
जहां अक्षय कुमार की क्रैक का एलान हो चुका है वहीं शाहरूख खान की द रिंग के बारे में अभी कहीं कोई चर्चा नहीं है। देखना है कि ये क्लैश होता है या नहीं।
दीवाली - गोलमाल
इस साल अजय देवगन शिवाय से धमाका करेंगे लेकिन वो अपने अगले साल के धमाके के लिए भी तैयार हो चुके हैं। और ऐलान भी कर चुके हैं। हालांकि गोलमाल वन्स अगेन की कास्टिंग फिलहाल तय नहीं है।
क्रिस्मस
रणबीर कपूर की संजय दत्त बायोपिक के लिए ये डेट बुक की गई है। फिल्म का काम जनवरी 2017 से शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








