मेरे अलावा...ये KHAN-दार फिल्म कोई बना ही नहीं सकता....किसी को बनानी भी नहीं चाहिए!
बॉलीवुड की जान हैं - तीनों खान। शाहरूख, सलमान और आमिर। इन तीनों के करियर में या फिर जीवन में कुछ भी हो, फैन्स को पता रहता है। तो फिर ऐसा क्या होगा जो फैन्स को नहीं पता है?
वो होगा बायोपिक का प्लॉट। जी हां, सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्टर और आमिर खान के एक्स मैनेजर अद्वैत चंदन, काफी लंबी प्लानिंग में चल रहे हैं।

सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन के दौरान, अद्वैत चंदन ने कहा कि आमिर खान के बारे में फिल्म ज़रूर बननी चाहिए और मुझे छोड़कर किसी को ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए।
ज़्यादा पूछने पर अद्वैत ने कहा कि हां ऐसा प्लान तो है दिमाग में। अब देखना ये है कि संजय दत्त की बायोपिक के बाद, क्या वाकई आमिर खान पर एक बायोपिक बनने को तैयार है।
वैसे भी, कई सुपरस्टार्स ये मान चुके हैं कि तीनों खान, बॉलीवुड के आखिरी सुपरस्टार हैं। अब बॉलीवुड में कोई भी ये दर्जा नहीं पाएगा जो खान्स को मिला।
भले ही ऋतिक रोशन, आक्षय कुमार, अजय देवगन इसके काफी करीब आए लेकिन खान्स का स्टारडम ना किसी को नसीब हुआ और ना ही आने वाले स्टार्स में से किसी को भी अब नसीब हो पाएगा।
इसी बहाने हम आपको दिखा देते हैं बॉलीवुड में स्टारडम का सफर। यानि कि बॉलीवुड के पहले से लेकर आखिरी सुपरस्टार तक -


Click it and Unblock the Notifications













