WHATTT: ये हैं सलमान खान की सुपरफास्ट फिल्म के एकदम कड़क विलेन?
Recommended Video

सलमान खान की रेस की कास्टिंग समस्या है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ताज़ा सूत्रों की मानें तो फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए आदित्य पंचोली को अप्रोच किया गया है।
गौरतलब है कि आदित्य पंचोली रेस 2 में भी विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे। और अब उनका नाम इस फिल्म के लिए भी सामने आ रहा है।

आदित्य सलमान के काफी करीबी भी हैं और सलमान खान के होम प्रोडक्शन हीरो में भी आदित्य पंचोली ही निगेटिव भूमिका में दिखाई दिए थे।
फिलहाल आदित्य पंचोली अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और जिम जाकर वज़न घटा रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि उन्होंने एक हफ्ते से सिगरेट नहीं पी है और वो सिगरेट छोड़ने का प्रण ले चुके हैं।
हालांकि रेस 3 के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि फिल्म में अभी केवल सलमान और जैकलीन फाइनल हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा का कहना है कि फिल्म में केवल सलमान फाइनल हैं।
वैसे अगर आदित्य सलमान के खास होने के नाते फिल्म में दिखते भी हैं तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications