..................... Is Aditi Rao Hydari dating Siddharth, attended friend's engagement together। क्या इस एक्टर को डेट कर रही हैं अदिति राव हैदरी? दोस्त की सगाई में साथ हुए स्पॉट - Hindi Filmibeat

क्या इस एक्टर को डेट कर रही हैं अदिति राव हैदरी? दोस्त की सगाई में साथ हुए स्पॉट

Aditi Rao

तेलुगु एक्टर शारवानंद ने रक्षिता संग सगाई की है। इस फंक्शन में साउथ के कई सुपरस्टार्स शामिल हुए। शारवानंद और रक्षिता जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधेंगे। रक्षिता हाईकोर्ट के जाने माने वकील की बेटी हैं। इस हाई प्रोफाइल सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शारवानंद के फैंस भी उनकी सगाई से बेहद खुश हैं और इस कपल की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

लेकिन, इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी की साथ में तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया है। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इन तस्वीरों में साथ में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों कि डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ लंबे समय से डेटिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं और एक बार फिर इन अफवाहों पर मुहर लगती दिख रही है।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ सगाई के फंक्शन में साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अदिति राव हैदरी ने पीले रंग की साड़ी और हरे रंग का ब्लाउज पहन रखा था। साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, सिद्धार्थ प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक जैकेट में नजर आए। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी की पहली मुलाकात 'समुद्रम' फिल्म के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई लेकिन, फिलहाल ये कपल मीडिया की नजरों से बचकर रहना चाहते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है और ना इसकी पुष्टि की है।

हालांकि, अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। उन्होंने इन तस्वीरों में अभिनेत्री को प्रिंसेस कहा था। तब भी दोनों की ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब एक बार फिर दोनों का यूं साथ में स्पॉट होना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं, शारवानंद की बात करें तो उनकी और रक्षिता की शादी की तारीख भी जल्द ही सामने आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X