बाहुबली 2 से भी बड़ी आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- बजट जानकर हैरान रह जाएंगे!

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के स्टारकास्ट और ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया गया था कि यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म पर दिल खोल कर खर्च किया है। फिल्म में एक बार चार सुपरस्टार होने के साथ साथ.. वीएफएक्स की वजह से भी बजट में काफी इजाफा हुआ। पूरी फिल्म में काफी ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। ताजा अफवाहों की मानें तो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 250 करोड़ से भी ऊपर के बजट पर तैयार हुई है।

इस दिन चीन में रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'

जी हां, जहां बाहुबली 180 करोड़ और बाहुबली 2 को 250 करोड़ में बनाया गया था। वहीं, यशराज फिल्म्स ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर लगभग 300 करोड़ तक खर्च किया है। जाहिर तौर से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी होगी।

Aamir Khan

मान सकते हैं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 400 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जबकि फिल्म से 50 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

बहरहाल, यहां जानें आने वाली कुछ सुपर बिग बजट फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X