..................... Is Aamir Khan taking last minute decisions for Thugs Of Hindostan? - Hindi Filmibeat

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए अब ये करेंगे आमिर खान- सुपरहिट करने की तैयारी!

पिछले दिनों आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन उम्मीद से उलट ट्रेलर को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। खासकर फिल्म के वीएफएक्स का काफी मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में अफवाहों की मानें तो आमिर खान सतर्क हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की टीम को एक बार फिर वीएफएक्स पर काम करने की सलाह दी है।

सलमान खान नहीं- अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में होंगे ये सुपरस्टार!

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में आमिर खान ने टीम को फिल्म की कुछ खास सीन्स के वीएफएक्स पर फिर से काम करने को कहा है। ट्रेलर को मिले नकारात्मक रिएक्शन से आमिर काफी टेंशन में हैं।

Aamir Khan

जाहिर है.. आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं। ऐसे में उनके किसी तरह की चूक की फैंस अपेक्षा नहीं करते। वहीं, यशराज बैनर की यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है।

लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। आमिर खान की फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन किया है 'धूम 3' फेम विजय कृष्णा आचर्या ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X