क्या तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं आमिर खान? कारण सहित बुरी तरह फैल चुकी है ये अफवाह, अनाउंसमेंट भी तय
आमिर खान वो इंसान हैं जिन्हें दूर से ही कंट्रोवर्सी देख लेती है और उनके पास आकर चुंबक की तरह चिपक जाती है। इस साल आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से अलग होने का एलान करते ही सबको चौंका दिया था। और अब आमिर खान के बारे में वापस एक अजीब सी अफवाह बहुत ही तेज़ी से गपशप गली में फैल रही है।
जब आमिर खान और किरण राव के अलग होने की खबर आई तो सबने फातिमा सना शेख को इसका दोषी ठहराते हुए उन्हें काफी ट्रोल भी किया। अब गपशप गली में ये अफवाह आग की तरह फैली हुई है कि आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।

कुछ अजीब सी रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ के बाद अपनी तीसरी शादी का एलान करेंगे क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी फिल्म किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से घिरे। कुछ रिपोर्ट्स ने यहां तक कह डाला है कि आमिर खान अपनी एक को स्टार से शादी करने जा रहे हैं। तो कुछ ने गैर ज़िम्मेदाराना तरीके से फातिमा सना शेख का नाम भी बताया है।
ये खबरें कहां से शुरू हुईं किसी को नहीं पता लेकिन कुछ जांच पड़ताल करने पर भी इनका कोई सूत्र नहीं मिलता सिवाय इसके कि ये बातें सोशल मीडिया पर केवल कुछ लोग कर रहे थे जो आमिर खान और उनकी आने वाली फिल्मों पर कीचड़ उछालने का उद्देश्य रखते हैं। इनमें से किसी भी खबर की हम पुष्टि नहीं करते हैं। ना ही इनके सूत्रों की कोई जानकारी है।

पहले भी उड़ी है अफवाहें
गौरतलब है कि आमिर खान को लेकर ये पहली बार ऐसी अफवाहें नहीं उड़ रही हैं। दंगल की रिलीज़ के बाद 2017 में आमिर खान और उनकी दंगल को स्टार फातिमा सना शेख को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ीं। हालांकि फातिमा ने हमेशा ये साफ किया कि आमिर खान केवल उनके mentor हैं जिन्होंने उन्हें ब्रेक दिया है। लेकिन इन अफवाहों ने कभी दबने का नाम नहीं लिया।

झगड़े तक की अफवाहें
अफवाहों ने यहां तक बात को पहुंचाया कि फातिमा सना शेख को लेकर आमिर खान और आदित्य चोपड़ा के बीच कहासुनी भी हुई। आदित्य चोपड़ा, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में फातिमा सना शेख को कास्ट नहीं करना चाहते थे लेकिन आमिर खान इस फिल्म में फातिमा को छोड़कर किसी और को कास्ट नहीं करना चाहते थे। चूंकि आमिर खान सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार थे, आदित्य चोपड़ा को उनकी बात माननी ही पड़ी।

किरण राव से तलाक
आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबर काफी अचानक आई और हर कोई इस खबर को सुनकर चौंक गया। आमिर खान और किरण राव के एक बेटा है आज़ाद राव खान। हालांकि आमिर और किरण ने ये साफ किया कि वो केवल निजी तौर पर अलग हो रहे हैं, प्रोफेशनल तरीके से एक दूसरे के साथ आगे भी काम करते रहेंगे।

रीना दत्त से पहला तलाक
गौरतलब है कि जब आमिर खान का रीना दत्त से पहला तलाक हुआ तो उस समय आमिर खान काफी ज़्यादा टूट गए थे। आमिर खान निजी ज़िंदगी में इतना तनावग्रस्त थे कि दो सालों तक फिल्मों से दूर रहे और खुद को समय देते रहे।

आएरा और जुनैद
रीना दत्त से आमिर खान के दो बच्चे हैं - आएरा खान और जुनैद खान। आएरा ने कुछ सालों पहले ही अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की। वहीं जुनैद मीडिया सुर्खियों से दूर पहले आमिर से काम सीख रहे थे और अब यशराज फिल्म्स के एक प्रोेजेक्ट के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं।

काम से भी अलग
आमिर खान के पास लाल सिंह चड्ढा के बाद अगला कोई प्रोजेक्ट नहीं है। खबरें थीं कि वो महाभारत सीरीज़ पर काम कर रहे हैं लेकिन अक्सर ही इस सीरीज़ के बंद होने की खबरें आती रहती हैं। इसके अलावा, गुलशन कुमार बायोपिक से भी आमिर का नाम जुड़ा लेकिन उसे लेकर भी कोई काम फिलहाल शुरू नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications