इस सुपरस्टार की एक और फिल्म फाइनल..इरफान खान के साथ!
इरफान खान और अभिषेक बच्चन रोनी स्क्रूवाला की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं।
ऐसा लगता है अभिषेक बच्चन अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हो चुके हैं। जी हां उन्होंने ठान लिया है कि वो अब मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करेंगे और लीड रोल में ही नजर आएंगे। दरअसल रोनी स्क्रूवाला की अगली कॉमेडी फिल्म में अभिषेक बच्चन इरफान खान दोनों साथ में नजर आएंगे।
[ सीनियर जर्नलिस्ट से हुई सुशांत सिंह राजपूत की लड़ाई..जानिए पूरा मामला ]
इस फिल्म से अकर्श खुराना बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी हुसैन दलाल लिखेंगे, जो इससे पहले फिल्म ये जवानी है दिवानी और 2 स्टेट्स में डायलॉग्स लिख चुके हैं।

इस फिल्म में इरफान खान और अभिषेक बच्चन दोनों ही एक रोड ट्रिप पर निकलेंगे और इसी में कई परिस्थितियों का सामना करेंगे। ये एक हल्की कॉमेडी फिल्म होगी। दोनों एक्टर्स को इस फिल्म की स्टोरी काफी पसंद आई और वह इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
अभिषेक बच्चन की झोली में फिलहाल 4 फिल्में कर रहे हैं। एक रोनी स्क्रूवाला की इरफान खान के साथ कॉमेडी फिल्म, इसके अलावा वह प्रभुदेवा के साथ लेफ्टी में काम करेंगे। वहीं निशिकांत कामत की फिल्म साइन की है जिसका नाम अभी नहीं रखा गया है। चौथी फिल्म बच्चन सिंह है जिसे रजत रावत प्रोड्यूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications