इरफान को बिल्‍ली ने काटा!

By Staff

Irrfan Khan
बालीवुड अभिनेता इरफान खान फिल्‍म हिस्‍स के सेट पर घायल हो गए लेकिन फिल्‍म की हीरोइन मल्लिका सहरावत का इससे कोई लेना देना नही है। फिल्‍म के सेट पर उन्‍हें एक बिल्‍ली ने काट लिया। वे सेट पर बिल्‍ली के साथ खेल रहे थे।

फिल्‍म के सेट पर कलाकारों के सा‍थ कुछ न कुछ होता रहता है लेकिन किसी को बिल्‍ली काट ले इससे अजीब बात क्‍या हो सकती है। बिल्‍ली के काटने से इरफान को इतना दर्द हुआ कि डॉक्‍टर को बुलाना पड़ा।

इस बारे में इरफान ने बताया, '' मैं मल्लिका के साथ वर्सोआ गांव में फिल्‍म हिस्‍स की शुटिंग कर रहा था। उसी सेट पर शुटिंग के पहले एक मैगजीन के लिए फोटो शुट कर रहा था। मुझे बिल्लियां बहुत पसंद है तो जैसे ही मैंने वहां से एक बिल्‍ली को जाते हुए देखा उसे लपककर उठा लिया। वो बहुत छोटी सी बिल्‍ली थी लेकिन मेरे उठाने के समय ही उसने मुझे बड़ी जोर से काट लिया। इतना जोर से काटा था कि घाव से खून बहने लगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X