हैरतअंगेज! इन हीरोइनों ने 'शेर के सिर' को ही बना लिया बदन का लिबास, जिसने भी देखा मुंह खुला का खुला रह गया!

irina shayk

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'शेर के मुंह वाली ड्रेस' खूब वायरल हो रही है। जी हां, अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी द्वारा डिजाइन की हुई इस ड्रेस को दो विदेशी हसीनाएं अलग-अलग इवेंट्स पर पहने नजर आईं।

बेशक, इस बात से ये हसीनाएं खुश नहीं थी कि इनकी ड्रेस एक जैसी है, लेकिन दोनों ही मॉडल और एक्ट्रेस अपने कातिलाना लुक से लोगों को घायल करती दिखीं।

मॉडल रशियन मॉडल और टेलिविजन पर्सनालिटी इरिना ने 'शेर के मुंह वाली' की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरें पोस्ट करने के दौरान इरिना ने फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी और शिअपरेल्ली ब्रांड को शुक्रिया अदा किया है। मॉडल इरिना ने लिखा है कि मैं इन अद्भूत आर्टिस्ट को सपोर्ट करती हूं, जिन्होंने बिना थके हाथों से, ऊन, रेशम और फोम का इस्तेमाल करके, इस शेर के सिर की छवि को बनाने का प्रयास किया। साथ ही मुझे ये मौका देने के लिए मैं डेनियल रोजबेरी और शिअपरेल्ली को थैंक्स यू।

वहीं अमेरिकी पर्सनैलिटी, मॉडल, सोशलाइट और बिजनेस वूमेन काइली क्रिस्टन जेनर ने अपनी इस ड्रेस में फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा है कि ब्यूटी एंड द बीस्ट। इस खास मौके के लिए अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी और शिअपरेल्ली ब्रांड को शुक्रिया। वाह! मुझे इंसानों द्वारा बनाई गई सामग्री का उपयोग करके हैंडमेड इस अद्भूत फॉक्स आर्ट क्रिएशन को पहनना बहुत पसंद है। अति सुंदर!

बता दें, काइली जेनर ने स्ट्रैपलेस ब्लैक वेलवेट गाउन के ऊपर 'लॉयन हेड' को पेरिस में फैशन हाउस के कॉउचर शो में पहना था, वहीं इरिना शायक पेरिस फैशन वीक में शिआपरेली शो के दौरान इस ड्रेस को पहना था। काइली जेनर की पोस्ट को जहां 71 लाख 50 हजार के आसपास लाइक कर चुके हैं। वहीं इरिना की पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इससे ये साफ जान पड़ता है कि इस ड्रेस को लोगों ने खूब पसंद किया है।

डिजाइनर डेनियल के अनुसार, उन्हें इस ड्रेस को बनाने की प्रेरणा दांते एलीगियरी की "इन्फर्नो" से मिली। इस पोयम में तीन जानवरों - शेर (गर्व का प्रतिनिधित्व), तेंदुआ (वासना) और भेड़िया (लालच) के प्रतीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X