..................... IPL 8 2015 Shahrukh Khan and Preity Zinta ipl controversial celebrity - Hindi Filmibeat

IPL 8, 2015- प्रीती जिंटा और शाहरुख आईपीएल के विवादित सेलिब्रिटी

आईपीएल 8 की डेट्स आ चुकी हैं और इस हफ्ते 8 अप्रैल से आठों टीम्स एक दूसरे के साथ कड़े मुकाबले को तैयार हैं। शाहरुख खान और प्रीती जिंटा दोनों आइपीएल के अभी तक के 8 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा विवादों से घिर चुके हैं।

IPL 8

14 मई को मुंबई के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, जहां एंट्री करने से शाहरुख खान को साल 2012 में मना कर दिया गया था। साल 2012 में आईपीएल 5 के दौरान शाहरुख खान ने वानखेड़े स्टेडियम के सेक्युरिटी गार्ड्स के साथ झड़प कर ली थी जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उन्हें वानखेडे़ स्टेडियम में जाने से पांच साल के लिए बैन तो किया ही गया साथ ही कुछ दिनों पहले एक मुंबई की बाल अधिकारों की कमिटी ने शाहरुख खान द्वारा बच्चों के सामने गलत भाषा का प्रयोग किये जाने के लिए उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी करने की मांग की।

इसके अलावा उसी दौरान शाहरुख खान को स्टेडियम में पब्लिकली सिगरेट पीते हुए भी पाया गया जिसके चलते वो एक बार फिर विवादों में घिरे।

हालांकि पिछले साल जब शाहरुख खान की टीम आइपीएल 7 जीत गयी तो उनके ऊपर लगा बैन भी हटा लिया गया। इसके अलावा पिछले ही साल प्रीती जिंटा ने नेस वाडिया के ऊपर अपने साथ बद्तमीजी करने का आरोप लगाया जिसके चलते प्रीती जिंटा काफी समय तक चर्चा में बनी रहीं।

ना ही शाहरुख खान का केस अभी तक सुलझा है और ना ही प्रीति जिंटा का। देखना है कि इस साल आपीएल के दौरान इन सेलिब्रिटीज के विवाद कौन सा नया मोड़ लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X