प्राची को बोल्ड सीन से परहेज नहीं
फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली टीवी स्टार प्राची देसाई ने भी सफलता का फॉर्मूला ढ़ूंढ़ लिया है। तभी तो प्राची कहती फिर रही हैं कि उन्हें ऑन स्क्रीन अंतरंग दृश्यों से कोई परहेज नहीं हैं। सिर्फ दो फिल्म पुरानी प्राची अब इतनी बोल्ड हो गई हैं कि वह अंतरंग दृश्यों को करने में असहज महसूस नहीं करतीं।
प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन' में अभिनेता फरहान अख्तर की पत्नी की भूमिका निभाई थी और अब वह 'लाइफ पार्टनर' में तुषार कपूर के साथ हैं। इस फिल्म में तुषार के साथ उन्होंने कुछ हॉट सीन दिए हैं। उन्होंने कहा कि "वह इसको लेकर असहज नहीं थी लेकिन थोड़ी शर्म जरूर आ रही थी"।
प्राची ने कहा, "मुझे थोड़ी शर्म आ रही थी लेकिन मैं नहीं जानती कि लोग क्यों कह रहे हैं कि मैं उन दृश्यों को करने में असहज महसूस कर रही थी। सच्चाई यह है कि स्टेज पर मौजूद हर किसी ने इन दृश्यों को सहज बनाने में मेरी मदद की।"
जबकि उनके सहयोगी अभिनेता तुषार का कुछ और ही कहना है। तुषार के अनुसार प्राची उनके साथ अंतरंग दृश्यों को करने में सहज नहीं थी और कई बार कहा था 'डोंट टच मी'। खैर कोई कुछ भी कहे, प्राची की यह बात निर्देशकों ने तो जरुर सुनी होगी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications